बच्चों का पूर्ण टीकाकरण करने के लिए टीकाकरण में पिछड़े हुए शहरी व अन्य इलाकों में सघन मिशन इंद्रधनुष अभियान चलाया जाएगा जिसका उद्देश्य साल 2018 तक 90 प्रतिशत बच्चों का पूर्ण टीकाकरण करना है।
टीकाकरण कार्यक्रम के तहत प्रदेश के 11 जिलों सहित जयपुर के शहरी क्षेत्र में सघन मिशन इंद्रधनुष अभियान चलाया जाएगा। अभियान में देश के 24 राज्यों के अत्यंत ही पिछड़े हुए 118 जिलों का चयन किया गया है।
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा यह अभियान 7 अक्टूबर से नवंबर, दिसंबर, जनवरी माह मेें संचालित किया जाएगा। 7 अक्टूबर से लगातार चार महीनों तक हर माह जिसमें टीकाकरण से छूटे हुए 2 साल तक के बच्चों को आवश्यक टीके लगाए जाऐंगे। भारत सरकार के निर्देशानुसार इस साल प्रदेश के सवाई माधोपुर जिले सहित बीकानेर, पाली, जालौर, करौली, उदयपुर, जयपुर प्रथम व द्वितीय, जोधपुर, बाडमेर, प्रतापगढ एवं अलवर के संपूर्ण कार्यक्षेत्रों में यह सघन मिशन इंद्रधनुष संचालित किया जाएगा।
इन विभागों का होगा सहयोग:
सघन मिशन इंद्रधनुष में विभिन्न विभागों विशेषकर महिला एवं बाल विकास विभाग, पंचायती राज, नेहरू युवा केंद्र, श्रम विभाग, अल्पसंख्यक विभाग, रेलवे विभाग, उपखंड अधिकारी, शिक्षा विभाग, नगर परिषद आदि का सहयोग रहेगा। चिकित्सा विभाग संबंधित सभी विभागों के साथ सामंजस्य के साथ काम करेगा। विभागों के जमीनी स्तर के कार्मिकों जैसे आशा, एएनएम, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, एनयूएलएम के तहत जिला प्रेरकों, स्वयं सहायता समुह के सहयोग से अभियान को सफल बनाया जाएगा।
अभियान के तहत गहन निगरानी व जवाबदेही व्यवस्था स्थापित की गई है। राष्ट्रीय स्तर पर कैबिनेट स्तर पर कैबिनेट सचिव और राज्य स्तर पर मुख्य सचिव इस कार्यक्रम के लिए हो रही तैयारियों व प्रगति की समीक्षा कर रहें हैं। जिला स्तर पर जिला कलक्टर इस कार्यक्रम की माॅनिटरिंग कर रहें हैं।
टास्क फोर्स गठित कर किया जा रहा सर्वे:
जिला एवं ब्लाॅक स्तर पर टास्क फोर्स, शहरी क्षेत्र में सिटी टास्क फोर्स गठित कर कार्मिकों को प्रशिक्षित कर हेड काउंट सर्वे करवाया जा रहा है जिसमें 2 साल तक के बच्चों एवं गर्भवती माताओं का चिन्हीकरण किया जा रहा है। जिनकी पहचान करके उनका पूर्ण टीकाकरण किया जाएगा। सर्वे के आधार पर चिकित्सा विभाग द्वारा पूर्ण टीकाकरण के लिए माइक्रोप्लान भी तैयार किया जा रहा है।
Check Also
जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार
कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …
1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल
करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …
पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड
सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …
एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन
सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …
जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप
सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया