संसदीय सचिव जितेंद्र गोठवाल ने रजवाना, टापुर, फलोदी, पावंडेरा, भेड़ोला, डिडायच, बलरिया, चौथ का बरवाड़ा, पांचोलास, बह. खुर्द, गोठबिहारी, शेरसिंहपुरा, सारसोप का दौरा किया। दौरे के दौरान क्षेत्र के किसानों ने संसदीय सचिव को ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर किसानों ने गोठवाल को बताया कि कीड़ा लगने के कारण उनकी फसलें ख़राब हो चुकी हैं। जिससे उन्हें काफी नुकसान हुआ है। किसानों ने ससंदीय सचिव से खराब हुई फसल का मुआवजा दिलाने की मांग की। गोठवाल ने मौके पर जाकर फसलों का निरीक्षण किया और क्षेत्र के किसानों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए मौके पर ही जिला कलेक्टर, उपखण्ड अधिकारी एवं तहसीलदार से बात कर तुरन्त ही गिरदावरी करवाकर किसानों को खराब हुई फसलों का मुआवजा दिलवाने के लिये निर्देशित किया। इस अवसर पर संसदीय सचिव गोठवाल ने कहा कि बहुत जल्द क्षेत्र के किसानों को फसल का मुआवजा मिल जाएगा।
Check Also
खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान
सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …
26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ
सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …
सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद
सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …
स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित
सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …
पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!
जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया