3 दिवसीय गणेश चतुर्थी के पावन पर्व पर सवाई माधोपुर में रणथंभौर की हरी-भरी वादियां त्रिनेत्र गणपति के जयकारों से गूंजती रही। राजस्थान ही नहीं बल्की मध्यप्रदेश, गुजरात सहित कई राज्यों के दूरस्थ इलाकों से श्रद्धालु रणथंभौर आए। देश के एक मात्र मंदिर त्रिनेत्र गणेश के दरबार में श्रद्धालुओं ने अपनी हाजिरी लगाई और अपनी मन्नतें मांगी।
गणेश चतुर्थी के अवसर पर मंदिर में गणेश के जन्मोत्सव की झांकी सजाई गई। श्रद्धालुओं को किसी तरह की तकलीफ नहीं हो इसके लिए व्यापक पैमाने पर व्यवस्थाओं को अंजाम भी दिया गया।रणथंभौर दुर्ग स्थित त्रिनेत्र गणेश मेले में श्रद्धालुओं की भीड़ दूरदराज से जत्थे के साथ आती हुई नज़र आई। श्रद्धालुओं को लगभग 15 किलोमीटर का सफर पैदल तय करना पडा, लेकिन अटूट आस्था के चलते रास्ते की परेशानियां बौनी साबित होती नजर आई। लोगों की रणथंभौर के त्रिनेत्र गणेश के प्रति अटूट आस्था का प्रत्यक्ष प्रमाण यहां देखने को मिला। रणथंभौर दुर्ग स्थित मंदिर में त्रिनेत्र गणेश के जन्मोत्सव की झांकी भी सजाई गई। गणपति का स्वर्ण आभूषणों से अलौकिक श्रृंगार भी किया गया और फिर महा आरती की गई। पुलिस प्रशासन द्वारा सभी वाहनों को शेरपुर हेलिपैड पर ही रोक दिया गया।
समूचा रणथंभौर श्रद्धालुओं की रेलमपेल से अटा हुआ नजर आया। वहीं मेले में आने वाले श्रद्धालु आसानी से दर्शन कर सकें इसका खास ख्याल रखा गया। मेले में चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात किया गया। मंदिर के बाहर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बैरिकेटिंग लगाई गई। लाखों की तादाद में श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला 3 दिन तक लगातार जारी रहा। हालांकि पुलिस को व्यवस्थाएं बनाने में खासी मशक्कत करनी पड़ी है।
Check Also
खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान
सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …
26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ
सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …
सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद
सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …
स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित
सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …
पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!
जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया