भगवतगढ़ कस्बे की 40 वर्षीय ममता देवी पत्नी हेमराज बसवाल को चौथ का बरवाड़ा एडीएम ने उन्हें उनके प्लाट का वास्तविक अधिकार पत्र (पट्टा) प्रदान किया। अपने हक को लेकर प्रसन्न ममता ने राज्य सरकार को धन्यवाद दिया। सरकार ने पट्टा वितरण अभियान चलाकर आमजन को उनका अधिकार प्रदान करने का संकल्प लिया है। इस अवसर पर ममता ने कहा कि पट्टे के आधार पर हम बैंक से लोन लेकर अपने सपने का आशियाना बना सकते हैं एवं कच्चे कच्चे मकान में होने वाली परेशानियों से छुटकारा पा सकेंगे। उपखंड अधिकारी चौथ का बरवाड़ा रधुनाथ खटीक ने बताया कि वर्षों पूर्व ममता के ससुर ने इस प्लाट में कच्चा मकान बनाया था और आज भी ममता और उसका परिवार इसी घर में रह रहे हैं। पट्टा नहीं होने से इन्हें बैंक से लोन नहीं मिल पा रहा था और इनका मकान बनाने का सपना पूरा नहीं हो पा रहा था। सोमवार को भगवतगढ़ अटल सेवा केन्द्र में न्याय आपके द्वार एवं पट्टा वितरण अभियान 2017 के तहत शिविर आयोजित किया गया। जिसमें ममता ने पट्टे के लिए आवेदन किया था। शिविर प्रभारी ने आवेदन पत्र पर कार्यवाही करते हुए तत्काल प्रभाव से शिविर के माध्यम से पट्टा जारी करवाकर प्रार्थिया को राहत प्रदान की
Check Also
खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान
सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …
26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ
सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …
सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद
सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …
स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित
सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …
पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!
जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया