अखिल भारतीय योग विधा प्रचार संघ के तत्वाधान में योग सेवा दल समिति द्धारा परमहंस योगाश्रम में श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया। समिति के कोषाध्यक्ष राजेश सैनी ने बताया कि मंगलवार को शाम राधा-कृष्ण, कैलाश पर्वत, लडडूगोपाल झूला झूलते हूए माखन चोर जैसी कई झाकियां सजाई गई और शाम 4 बजे से ही झांकियों को देखने काफी भीड नजर आई, वहीँ महिलाओ के द्धारा भजन कीर्तन, छोटी-छोटी गईया, मुरली कानुडा की बाजे, गांजो छोड दे जैसे कई भजनों कि प्रस्तुति भी दी गई जी पर समिति के पदाधिकारियों ने ठूमके लगाए और नन्हें मुन्हें बच्चों के द्धारा कृष्ण भजनों पर डांस किया गया। रात को 12 बजे आरती का आयोजन हुआ और श्रद्धालुओ को पंचामृत व पंजीरी का प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष रविशंकर सैनी, कोषाध्यक्ष राजेश सैनी, उपाध्यक्ष रामवतार पाठक, प्रचार मंत्री जितेन्द्र सैनी, गजेन्द्र सैनी, इन्द्रजीत टेलर, चारो पाडा पूर्व अध्यक्ष भागीरथ माली, राधेश्याम सैनी, सुवालाल धाकड, आश्रम संचालिका मां राधे सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित थे।
Check Also
जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार
कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …
1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल
करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …
पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड
सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …
एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन
सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …
जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप
सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया