उज्जैन मध्य प्रदेश से करीब 20 दिन पूर्व गायब हुआ 8 वर्षीय बालक अपने परिजनों के पास पहुंचा। संस्था सचिव अरविन्दसिंह चौहान ने बताया कि 18 अगस्त को बालक सवाई माधोपुर रेलवे स्टेशन पर अकेला गाडी से उतरा जिसे देखकर आरपीएफ पुलिस ने बालक से पूछताछ कि तो बालक डरा सहमा सा दिखाई दिया। आरपीएफ ने बालक के मिलने की सूचना चाइल्ड लाइन केा दी। सूचना पर पहुंचे चाइल्ड लाइन कार्यकर्ता भानुप्रताप सैनी एवं पूनम वर्मा ने बालक को बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया। बाल कल्याण समिति के आदेश से बालक को मर्सी रिहैबिलीटेशन सोसाइटी द्वारा संचालित आश्रय गृह में अस्थायी तौर पर रखवाया गया। आश्रय गृह के कोर्डीनेटर राजेश सिंह ने बालक की काउन्सलिंग कर पता लगााया कि बालक के पिता का देहान्त् हो चुका है और मां किसी अन्य के साथ चली गई। बालक अपनी दादी के साथ उज्जेन में कंठी माला बेचने का काम करता था। भूल वस गाडी में बैठकर सवाई माधोपुर आ गया। बालक अनपढ होने के कारण ज्यादा कुछ नही बता पाया। आॅपन शेल्टर होम के स्टाफ ने बालक के परिजनों की तलाश शुरु कर दी। लोस्ट एवं फाउन्ड अभियान के एडमिन राहुल शर्मा के सहयोग से बालक के परिजनों का पता लगाकर उनको बालक के बारे में सूचना दी गई। आज बालक की दादी असीद बाई सवाई माधोपुर आकर संस्था में मिली। बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष राकेश सोनी एवं सदस्य भारती पारीक के आदेश से बालक को उसकी दादी के सुपुर्द् कर दिया गया। इस मौके पर बालक की दादी ने संस्था के स्टाफ एवं लॉस्ट एण्ड फाउन्ड के सदस्येा का आभार जताया।
Check Also
सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार
सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …
लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!
सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …
आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर
सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …
सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे
सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …
सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी
सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया