सवाई माधोपुर जिले के समीप सूरवाल गांव के मेन हाइवे पर स्थित बदबू मारता गंदा नाला एवं उसी गंदे नाले के पास से जा रही पानी की पाइप लाइन से लोग पानी भरते हैं। बदबू मारते गंदे नाले की शिकायत गांव के पंच और सरपंच से ग्रामीणों ने कई बार की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। ऐसे में ग्रामीणों का कहना है कि घरों में पानी नहीं आने की वजह से यहां से पानी भरना पड़ता है। ग्रामीण नाथू लाल ने बताया कि गंदे नाले और यहां फैली गंदगी के बारे में कई बार सरपंच को अवगत करा चुके हैं लेकिन आश्वासन के सिवा यहां वो कोई काम नहीं करवाते। ऐसे में हमें इस गंदे और बदबू मारते नाले के पास से पीने एवं नहाने के लिए पानी भरना पड़ता है। वहीं ग्रामीण बाबूलाल ने बताया कि गंदे नाले की वजह से यहां पर गंदे एवं आवारा जानवर भी घूमते रहते हैं। ऐसे में यहां पानी भरने वालों को आवारा एवं गंदे जानवरों से अपने बर्तनों को बचाने में काफी मशक्कत करनी पड़ती है। कई बार तो आवारा एवं गंदे जानवर नल के चारों और गंदगी फैला जाते हैं ऐसे में यहां पानी लेने आने वाले ग्रामीणों को पहले यहां की सफाई करनी पड़ती फिर पानी भरना पड़ता है। स्थानीय ग्रामीणों ने मांग करते हुए कहा है कि गंदे नाले की सफाई की जाए, साथ ही पानी भरने वाली जगह को साफ और स्वच्छ बनाया जाए। ताकि गंदे और आवारा जानवर इधर नहीं आए।
Check Also
लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!
सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …
आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर
सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …
सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे
सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …
सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी
सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …
देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग
सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया