प्रभारी मंत्री ने किया पौधारोपण, बावड़ियों का किया निरीक्षण
उद्योग मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री राजपाल सिंह शेखावत ने कहा है कि ग्लोबल वार्मिंग से बचने के लिए हमें ग्रीन स्पेस बढ़ाना होगा। पेड़ ही है जो हमें बढ़ती गर्मी से बचा सकते हैं। ग्रीन स्पेस बढ़ाने के लिए सामाजिक अभियान की जरूरत है। जिस तरह मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान के तहत हमने जल संरक्षण के लिए अभियान चलाया है, उसी प्रकार पेड़ लगाने का भी अभियान चलाना होगा। इसके लिए लोगों को प्रेरित करना होगा और इस काम में मीडिया सबसे बड़ी भूमिका निभा सकता है। पंचायत समिति कार्यालय परिसर में पौधारोपण करने के बाद सम्बोधित करते प्रभारी मंत्री ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि पेड़ लगाने जैसा कार्य कोई कानून बनवाकर पूरा नहीं करवाया जा सकता इसके लिए लोगों को पे्ररित करना होगा।
बावड़ियों का किया निरीक्षणः- प्रभारी मंत्री ने इस दौरान आलनपुर क्षेत्र मे स्थित जैन बावड़ी प्रथम एवं द्वितीय तथा गोल बावड़ी का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि एक समय था जब इन बावड़ियों में कचरा भरा रहता था किन्तु एमजेएसए के तहत इनका पुर्नद्वार किया गया है। अब पानी आएगा तो इन बावड़ियों के माध्यम से जल स्तर में वृद्वि होगी। इस दौरान उन्होंने बावड़ी के ऊपर लोहे का जाल लगाने तथा टिपिंग करवाने के निर्देश दिए।
लाभार्थियों को बांटे पट्टेः-प्रभारी मंत्री ने नगर विकास न्यास कार्यालय में आयोजित समारोह में लाभार्थियों को उनके प्लोट के वास्तविक अधिकार पत्र प्रदान किए। युआईटी में मुख्यमंत्री शहरी जनकल्याण योजना के तहत पट्टे प्रदान किए गए।
Check Also
खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान
सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …
26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ
सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …
सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद
सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …
स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित
सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …
पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!
जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया