पुलिस सेवाओं में जाने वाले युवकों युवतियों के लिए शारीरिक एवं लिखित परीक्षाओं में सफलता दिलाए जाने के उद्देश्य से आज टाइगर सिटी स्कूल प्रांगण में टाइगर सिटी डिफेंस एकेडमी का शुभारंभ जिला कलेक्टर कैलाश चंद वर्मा ने राष्ट्रीय ध्वज फहरा कर किया। जिले की प्रथम डिफेंस एकेडमी की शुरुआत होने के मौके पर जिला कलेक्टर ने इसे सराहते हुए उपस्थित विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में व्यवस्थापक रिटायर्ड एएसआई (CISF) रामप्रसाद ने बताया कि हम शारीरिक दक्षता के साथ ही कोचिंग की व्यवस्थाएं देकर जिले से सेना और पुलिस में जाने वाले योग्य जवान तैयार करेंगे। इस अवसर पर पंडित ताराचंद्र शास्त्री, अबसार अहमद, अवधेश शर्मा, इंजि. जियाउल इस्लाम, विजय मीना, प्रेम राज मीणा और हुसैन खान सहित कई लोग मौजूद रहे।
Check Also
सवाई माधोपुर में अ_वैध बजरी ट्रैक्टर पर कार्रवाई के दौरान हादसा, पुलिसकर्मी पर चढ़ा ट्रैक्टर!
सवाई माधोपुर: जिले के चौथ का बरवाड़ा (Chauth Ka Barwara) क्षेत्र में मंगलवार सुबह तेज …
अप_हरण फि_रौती केस में 21 साल की महिला गिरफ्तार, 2.20 लाख कैश और मोबाइल जब्त
सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Sawai Madhopur) ने एरिया …
सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में
सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …
इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग
जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …
10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल
जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया