सवाई माधोपुर में गणेश चतुर्थी उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। त्रिनेत्र गणेशजी के दर्शनों के लिए लाखों लोग रणथम्भौर पहुंचे हैं। रणथम्भौर किला स्थित त्रिनेत्र गणेशजी का तीन दिवसीय लक्खी मेला गुरुवार 24 अगस्त से शुरू हो गया। गुरूवार को हजारों श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश जी को ढोक लगाई। जबकि मेले का समापन 26 अगस्त को होगा। भाद्रपद शुक्ला चतुर्थी के अवसर पर आयोजित रणथम्भौर गणेश मेले में लाखों श्रद्धालुओं द्वारा भगवान गणेश को ढोक लगाने के कारण यह मेला लक्खी मेला कहलाता है। मेले में जिले के अलावा आस पास के जिलों व अन्य राज्यों से भी लाखों श्रद्धालु रणथम्भौर गणेश जी के दर्शन के लिए आते हैं। इस अवसर पर अनेक गणेश भक्त महिला पुरूष पदयात्राओं के रूप में डी जे की धुनों पर नाचते हुऐ यहाँ पहुंच रहे हैं। सावन के बाद आने वाले इस गणेश मेले के दौरान जंगल में हरियाली को देखकर गणेश भक्तों का मन भी हरा भरा हो जाता है। हालांकि इस बार क्षेत्र में वर्षा की कमी तथा कुछ दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी की वजह से मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में कमी दिखाई दे रही है।
Check Also
खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान
सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …
26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ
सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …
सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद
सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …
स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित
सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …
पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!
जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया