कल (बुधवार, 16 अगस्त) का दिन बाल गृह के बेसहारा बच्चों के लिए बेहद ख़ास था। सवाई माधोपुर के आलनपुर में स्थित त्रिनेत्र बाल गृह गत ढाई साल से बेसहारा बच्चों के लिए एक आसरा बना हुआ है, फिलहाल यहां 20 जरूरतमंद बच्चे रह रहे हैं। कल इस बाल गृह का माहौल देखने लायक था क्यूंकि सवाई माधोपुर के एक व्यवसायी राजेश नामा के पुत्र दक्ष ने अपना छठा और नर्सिंग अध्यापक रविकांत ने अपना 26वां जन्मदिन बालगृह के इन नन्हे मुन्ने बेसहारा बच्चों के साथ बड़े धूमधाम से मनाया। नामा के परिवार ने बाल गृह के बच्चों के साथ अपना पूरा दिन व्यतीत किया। दिन भर बच्चों ने खूब मौज मस्ती की, तरह तरह के डांस और क्रिकेट का जबरदस्त मुकाबला हुवा, स्वादिष्ट व्यंजनों को नामा के परिवार ने बच्चों के दरमियान परोसा और बहुत ही लाड़ प्यार से उन्हें खाना खिलाया। वहीँ रविकांत भी अपनी माँ और दोस्तों के साथ बाल गृह पहुंचे और बच्चों को फल वगेरह बांटे और प्यार दुलार भी किया। इस अवसर पर राजेश नामा ने कहा कि समाज के और बच्चों की तरह इन बच्चों में भी टेलेंट भरा हुआ है, इनके भी बहुत से सपने हैं, इन पर से बेसहारा का ठप्पा हटाने के लिए और भी लोगों को मदद के लिए आगे आना चाहिए। रविकांत ने कहा की मैं पहली बार यहां आया हूं, आज का दिन मुझे हमेशा याद रहेगा, जिस प्रकार बालगृह का स्टाफ इन बच्चों के की देखरेख कर रहा है, इन की शिक्षा और मानसिक विकास पर मेहनत कर रहा है ये वाकई काबिले तारीफ है, हम सभी को इन बच्चों की मदद के लिए आगे आना होगा। बालगृह के संचालक हरीश उपाध्याय और प्रदीप चतुर्वेदी ने भी आमजन से मदद की अपील की है।
Check Also
खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान
सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …
26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ
सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …
सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद
सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …
स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित
सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …
पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!
जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया