Sunday , 7 June 2026
Breaking News

रघुवंटी ग्राम में जाने की राह नहीं है आसान

मलारना स्टेशन से करीब एक किलो मीटर की दूरी पर स्थित रघुवंटी ग्राम में घरों के आगे गंदा पानी जमा हो रहा है। इसकी वजह से ग्रामवासियों को काफी पेरशानी का सामना करना पड़ता है। गंदे पानी की वजह से ग्रामीणों के घरों में सीलन भी आ रही है। ग्रामीणों ने बताया कि पूरे रघुवंटी गांव में नाली की व्यवस्था नहीं होने की वजह से सभी घरों का गंदा पानी बाहर रोड पर ही जमा होता है। जिसकी वजह से आने-जाने वाले राहगीरों एवं ग्रामवासियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। नाली का निर्माण करवाने के लिए कई बार स्थानीय सरपंच से कहा गया है लेकिन अभी तक निर्माण शुरू नहीं करवाया गया है।

There is no way to go to RaGhuvanti village Malarna stationgathering dirty water ahead Houses villagers face problems
रोड पर गंदा पानी जमा होने की वजह से ग्राम में बदबू सहित अनेक प्रकार की बीमारियां फैलने और महामारी फैलने का खतरा हमेशा बना रहता है। साथ ही मच्छरों के पनपने से डेंगू, मलेरिया जैसी बीमारियां फैलने का खतरा भी बढ़ रहा है।
वहीं ग्रामवासी खाजूद्दीन के अनुसार आम रास्ते में गंदे पानी के जमा होने से स्कूल जाने वाले छोटे बच्चों को काफी परेशानी होती है। रास्ते में पानी के जमाव की वजह से रास्ते में गड्ढे का अंदाजा नहीं होता और दुर्घटना के शिकार हो जाते हैं।
वहीं ग्रामवासी हाजी सईदा ने बताया कि बार-बार रास्ते में पानी जमा होने पर कई बार गा्रमवासियों ने मिलकर मिट्टी डलवाई है लेकिन लगातार पानी आने और पानी की निकासी नहीं होने की वजह से पानी घरों के सामने ही जमा रहता है। ऐसे में गंदगी के साथ बदबू से भी लोगों का जीना मुहाल हो रहा है।
वहीं नाली निर्माण और गांव के विकास को लेकर स्थानीय सरपंच अजय सिंह मीना ने कहा कि पानी की निकासी नहीं होने की वजह से पानी घरों के सामने की जमा हो जाता है। इस कार्य को जल्द ही बजट स्वीकृत होने के बाद पूरा करवा दिया जाएगा। जिससे ग्रामवासियों को गंदे पानी, कीचड़ और बदबू से राहत मिल सकेगी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Advisory issued for cow shelters to protect them from rising heat and heat wave in sawai madhopur Vikalp Times

बढ़ती गर्मी और लू से बचाने के लिए गौशालाओं हेतु एडवाइजरी जारी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में बढ़ती गर्मी (Extreme Heat) और लू (Heat Wave) के …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Leave a Reply

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !