बेटियों के जन्म को बढावा देने एवं उन्हें पढा लिखा कर सशक्त बनाने में प्रयासरत राज्य सरकार ने प्रदेशभर में एक जून से बेटियों के लिए मुख्यमंत्री राजश्री योजना शुरू की है। जून में योजना को एक साल पूरा हो गया है। अब से बैंक खातों में योजना की दूसरी किस्त मिलनी शुरू हो गई है। योजना का लाभ लेने के लिए अब 15 मई से भामाशाह कार्ड अनिवार्य हो गया है। 31 मई 2016 रात्रि 12 बजकर एक मिनिट के बाद पैदा हुई बच्चियों को इस योजना का लाभ मिल रहा है। 31 मई 2016 रात्रि 12 बजे के बाद शुभलक्ष्मी योजना बंद हो गई थी और उसकी जगह मुख्यमंत्री राजश्री योजना ने ले ली है। 31 मई 2016 रात्रि 12 बजे से पूर्व पैदा होने वाली बच्चियों को शुभलक्ष्मी योजना का लाभ मिलेगा व पूर्व में जिन बच्चियों को शुभलक्ष्मी योजना का लाभ मिल रहा था उन्हें शुभलक्ष्मी योजना का लाभ यथावत मिल रहा है। योजना के अंतर्गत बालिका के जन्म से लेकर कक्षा 12वीं तक उसकी पढाई एवं स्वास्थ्य देखभाल के लिए अभिभावकों को कुल 50 हजार रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती हैै।
जिले में बेटियां हुई लाभांवित:-योजना के शुरू होने के बाद से मई माह तक जिले में 13326 जीवित बालिकाओं के जन्म पर कुल 3 करोड 33 लाख 15 हजार रूपये की राशि बालिकाओं की माताओं के खाते में ट्रांसफर की जा चुकी है। जिला अस्पताल में सबसे अधिक 3807 उप जिला अस्पताल गंगापुर सिटी में 1841 व जेएसवाई अधिस्वीकृत चिकित्सा संस्थानों में 3807 जीवित बालिकाएं पैदा हुईं जिन्हें योजना के अंतर्गत आर्थिक सहायता देकर लाभान्वित किया गया।
विभिन्न चरणों में मिलता है लाभ:-इस योजना के तहत विभिन्न चरणों में बेटियों को आर्थिक सहायता प्रदान करने का प्रावधान हैं। इसमें बेटी के जन्म के समय 2500 रूपये, एक साल पूरा होने व टीकाकरण होने पर 2500 रूपये, पहली कक्षा में प्रवेश लेने पर 4000 रूपये, कक्षा 6 में प्रवेश लेने पर 5000 रूपये, कक्षा दसवीं में प्रवेश लेने पर 11000 रूपये तथा कक्षा उत्तीर्ण करने पर 25 हजार रूपये की राशि प्रदान की जाती है।
Check Also
खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान
सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …
26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ
सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …
सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद
सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …
स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित
सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …
पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!
जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया