Thursday , 23 April 2026
Breaking News

राजस्थान कृषि प्रतिस्पर्धात्मक परियोजना अन्तर्गत अन्तर्राज्यीय कृषक भ्रमण दल रवाना

राजस्थान सरकार एवं विश्व बैंक के सहयोग से राजस्थान कृषि प्रतिस्पर्धात्मक परियोजना जिले में बौंली क्लस्टर के नाम से संचालित की जा रही है।

farmers Tour Rajasthan Agricultural Competitiveness Project Intergovernmental Mission team

कृषि विस्तार के उपनिदेशक मोहनलाल भटेश्वर ने बताया कि परियोजना अन्तर्गत कृषि उत्पादन, उच्च तकनीकि ज्ञान, नवीन कृषि गतिविधियों एवं नवाचार के ज्ञान हेतु कृषकों का एक 45 सदस्य दल अन्तर्राज्यीय भ्रमण दल को महाराष्ट्र राज्य के लिये सोमवार को जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी आशीष गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
दल में कृषि अधिकारी बृजेश मीणा दल प्रभारी एवं रामकेश मीणा सप्रभारी के रूप में दल के साथ रवाना हुए हैं। यह भ्रमण दल सात दिनों के लिये 14 जनवरी तक महाराष्ट्र के जलगांव में जैन इरिगेशन सिस्टम का भ्रमण फलों व सब्जियों में बूंद-बूंद सिंचाई का अवलोकन तथा मिनि व माइक्रों स्प्रिंक्लर के क्षेत्र में कृषकों से मिलकर विचार विमर्श करेंगे तथा औरंगाबाद में जय सिद्धेश्वर फार्मर प्रोडयूसर कम्पनी, भगवान फार्मर प्रोडयूसर कम्पनी एवं वाकेश्वर फार्मर प्रोडयूसर कम्पनी का अवलोकन करेंगे।
भ्रमण दल इसके पश्चात अहमद नगर में अमर सिंह एग्रो प्रोडयूसर कम्पनी, गर्भगिरी फूड प्रोडयूसर कम्पनी एवं पीजी फार्मर प्रोडयूसर कम्पनी के गठन व प्रक्रिया की जानकारी लेगा।
इसके बाद भ्रमण दल के सदस्य पूणे क्षेत्र में संरक्षित खेती कार्यक्रम राजकीय फार्म एवं कृषकों के खेतों पर ग्रीन हाउस, पॉली हाउस व शेडनेट हाउस, लॉटनल प्लास्टिक मलचिंग आदि तकनीकों से रूबरू होंगे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …

Leave a Reply

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !