टोंक सवाई माधोपुर लोकसभा क्षेत्र के युवा कांग्रेस के मीडिया पर्सन अकरम बुनियाद और महासचिव संतोश स्वामी के नेतृत्व में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने उपजिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर घनी आबादी में स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग थी। इस दौरान उन्होंने बताया था बालिका स्कूल, गंगापुर मोड़ के पास, बहतेड़ कस्बे के बस स्टैंड पर मानोली प्याउ के सामने स्पीड ब्रेकर नहीं होने से हमेषा दुर्घटनाओं की आषंका बनी रहती है। इस पर उपजिला कलेक्टर ने निर्देष देते हुए वहां पर स्पीड ब्रेकर बनवाने के निर्देष दिए। लेकिन गंगापुर मोड़ पर रिडकोर की ओर से बनाए गए स्पीड ब्रेकर इतनी घटिया सामग्री से बनाए गए कि वो आधे घंटे भी नहीं चल सके और पिचक गए। इस दौरान स्थानीय निवासी ने बताया कि एक तरफ दुर्घटओं की आषंकाओं को रोकने के लिए स्पीड ब्रेकर की मांग की जाती है वहीं दूसरी ओर घटिया सामग्री का इस्तेमाल कर किए गए कार्यों की खानापूर्ति की जाती है।
Check Also
जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार
कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …
1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल
करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …
पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड
सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …
एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन
सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …
जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप
सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया