जिले को खुले में शौच मुक्त (ओडीएफ) के लिए प्रशासन पूरी तरह से जुटा हुआ है। प्रशासन ने जिले को खुले में शौच मुक्त करने के लिए 30 सितम्बर की डेड लाईन निर्धारित कर रखी है। जिला कलेक्टर के.सी. वर्मा ने निर्देश दिए हैं कि सभी ग्राम पंचायतों में यह संदेश लिखवाया जाए कि जो भी व्यक्ति शौचालय निर्माण का प्रमाण पत्र नहीं देगा उसके दस्तावेज संबंधी कोई भी कार्य ग्राम पंचायत द्वारा नहीं किए जाएंगा। जिन लोगों ने शौचालय का निर्माण नहीं करवाया है उन्हें राशन भी नहीं दिया जाएगा।
टारगेट निर्धारितः- कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक को सम्बोधित करते हुए कलेक्टर के.सी. वर्मा ने कहा कि 114 ग्राम पंचायतें पूर्व में ओडीएफ घोषित की जा चुकी है। उनमें 15 अगस्त तक शत प्रतिशत घरों में शौचालय बन जाने चाहिए। इसी प्रकार 85 प्रतिशत शौचालयों का निर्माण कर चुकी ग्राम पंचायतों को भी 15 अगस्त तक शत प्रतिशत शौचालय निर्माण करवाना है। शेष 80 प्रतिशत से ऊपर वाली ग्राम पंचायतों को 31 अगस्त तक तथा अन्य ग्राम पंचायतों को 30 सितम्बर तक हर हाल में शत प्रतिशत शौचालयों का निर्माण करवाना है।
मोर्निंग फोलोअप में जाना अनिवार्य:- स्वच्छ भारत मिशन से जुड़े कार्मिकों को अनिवार्य रूप से मोर्निंग फोलोअप में जाने की हिदायत कलेक्टर ने दी है। पटवारी, ग्राम सेवक, पंचायत प्रसार अधिकारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तथा एसबीएम से जुड़े अन्य कार्मिकों को मोर्निंग फोलोअप में जाकर लोगों को शौचालय निर्माण एवं उसके प्रयोग के लिए प्रेरित करना है। कलेक्टर ने कहा कि जन प्रतिनिधियों को भी इस कार्य में सहयोग देना चाहिए। इस दौरान जिला प्रमुख विनीता मीणा, एसपी मामनसिंह, सीईओ जिला परिषद आशीष गुप्ता सहित सभी उपखंड अधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, सवाई माधोपुर एवं खण्डार प्रधान, विकास अधिकारी एवं जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
Check Also
जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार
कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …
1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल
करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …
पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड
सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …
एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन
सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …
जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप
सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया