संसाधनों स्टाफ की कमी से जूझ रहा सवाई माधोपुर आगार डीजल बचत और राजस्व प्राप्ति में प्रदेश में अन्य डिपो के मुकाबले अच्छा काम कर रहा है। आगार प्रदेश स्तर पर तीन बार प्रोहत्साहन राशि प्राप्त कर चुका है और इस बार भी डीजल बचत और राजस्व प्राप्ति में प्रदेश के अन्य आगारों में तीसरे नम्बर पर रहा है।
प्रदेश सरकार ने फरवरी 2013 में राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम के सवाई माधोपुर आगार का स्वतंन्त्र संचालन शुरु किया था। लेकिन चार साल से भी अधिक समय गुजरने के बाद भी आगार स्टाफ बसों की कमी से जूझ रहा है। आगार प्रबंधक मनोहर लाल शर्मा के अनुसार वर्तमान में आगार को निगम द्वारा 40 शिडयूल का संचालन करने की स्वीकृति प्राप्त है। लेकिन चालक परिचालकों की कमी के चलते आगार द्वारा 36 शिडयूल ही संचालित किए जा रहे है। जबकि 40 शिडयूल संचालित करने के लिए 66 चालक और 65 परिचालकों की जरुरत है। आगार प्रबंधक के अनुसार वर्कशॉप के लिए 36 पद स्वीकृत है। वर्तमान स्थिति में भी आगार को कम से कम 18 वर्कशॉप टेक्निकल स्टाफ की आवश्यकता है। जबकि आगार में महज 12 ही टेक्निकल स्टाफ है। वहीं 2 जेईएन की भी कमी है। इसके चलते सवाई माधोपुर आगार के संचालन में बसों की कमी के साथ ही पर्याप्त स्टाफ नहीं होने से आगार का संचालन बाधित हो रहा है। इससे जिले के लोगों को स्थानीय रोडवेज आगार का पूरा लाभ नही मिल पा रहा है।
Check Also
जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार
कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …
1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल
करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …
पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड
सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …
एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन
सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …
जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप
सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया