Wednesday , 22 April 2026
Breaking News

सोते हुए पति-पत्नी के बीच से निकला अजगर

कोटा: राजस्थान के कोटा जिले में अजगर के बाहर निकलने के मामले लगातार समाने आ रहे है। ऐसा ही मामला एक बार फिर कोटा शहर में दशहरा ग्राउंड में देखने को मिला है। जहां पर 10 फिट लंबा अजगर सांप आ बैठा। अजगर ग्राउंड की दीवार के सहारे ठेले पर सो रहे पति-पत्नी के बीच से रेंगता हुआ चाय के काउंटर के नीचे चला गया। जब पुलिसकर्मियों की नजर अजगर पर पड़ी तो दोनों को जगाया। इसके बाद स्नैक कैचर गोविंद शर्मा को इसकी सूचना दी गई।

 

 

10 feet long python seen near Dussehra ground wall in kota

 

 

सूचना पर गोविंद शर्मा मौके पर पहुंचे और आधे घंटे में अजगर को पकड़ा और सुरक्षित जंगल में छोड़ा दिया। घटना की जानकारी देते हुए गोविंद ने बताया कि यह घटना अल सुबह 3 बजे के आस-पास की है। किशोरपुरा थाने के सामने दशहरा ग्राउंड की दीवार के सहारे एक ठेले पर पति-पत्नी सो रहे थे। पास में ही चाय का काउंटर रखा हुआ था।

 

 

 

अजगर सांप ठेले से होता हुआ, चाय के काउंटर के नीचे जा बैठा। अजगर के ठेले पर जाते समय पुलिसकर्मियों की नजर अजगर पर पड़ी। उन्होंने तुरंत दंपति को उठाया और दूर आने के लिए कहा। अजगर को देखकर दंपति डर गए थे। सूचना पर मौके पर गया। जाकर देखा तो अजगर चाय के काउंटर के नीचे बैठा हुआ था। काउंटर को हटाकर 35 किलो वजनी अजगर का रेस्क्यू किया। तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।

About Vikalp Times Desk

Check Also

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

A moving bus caught fire in kota

चलती बस में लगी भीषण आग, मिनटों में जलकर राख-बाल-बाल बचे यात्री

कोटा: कोटा में देर रात एक बड़ा हादसा टल गया, जब लोक परिवहन की चलती …

bhopal friends khatushyamji temple visit kota jhalawar NH-52 Accident 16 April 26

खाटूश्यामजी जा रहे दोस्तों की कार ट्रेलर में घुसी, एक की मौ*त

कोटा: कोटा-झालावाड़ नेशनल हाईवे-52 पर मंगलवार देर रात तेज रफ्तार कार आगे चल रहे ट्रेलर …

ACB trap VDO Jhalawar Rajni Meena Red Color Thar 16 April 26

जलवा हो तो रजनी मीणा जैसा! लाल कलर की थार से आती थी रि*श्वत लेने

झालावाड़: झालावाड़ (Jhalawar) में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) (ACB) ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए …

Tragic bus accident in Kota 16 April 26

कोटा में दर्दनाक हादसा, बस पलटी, सड़क पर गिरे यात्रियों को ट्रॉले ने कु*चला, 3 की मौ*त

कोटा: कोटा (Kota) में बुधवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में तीन यात्रियों की …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !