फ्रांस: दक्षिणी फ्रांस के कुछ हिस्सों में लगी जंगल की आग में एक बुज़ुर्ग महिला की मौ*त हो गई है। वहीं एक व्यक्ति को लापता बताया जा रहा है। ये आग मंगलवार को औड क्षेत्र के ला रिबाउटे गांव के पास लगी थी। जंगल की इस आग में अब तक 13 हजार हेक्टेयर (50 वर्ग मील) से अधिक क्षेत्र जल चुका है।
इसमें कई घर खाक हो गए हैं और हजारों लोगों को विस्थापित होना पड़ा है। इलाके में 1,800 से ज्यादा दमकलकर्मी और 500 वाहन तैनात किए गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि बुज़ुर्ग महिला की मौ*त उनके घर में हुई। धुएं से दम घु*टने के कारण सात दमकलकर्मियों का इलाज किया गया है। दो लोग अस्पताल में भर्ती हैं, जिनमें से एक की हालत गंभीर है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
