Saturday , 5 September 2026
Breaking News

सीएम भजनलाल शर्मा ने कोटा ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट का किया शिलान्यास 

कोटा: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज शनिवार को शंभूपुरा में आयोजित कार्यक्रम में कोटा-बूंदी ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट का शिलान्यास किया। इसके साथ ही नौनेरा वृहद पेयजल परियोजना एवं परवन-अकावद वृहद पेयजल परियोजना के लिए भूमि पूजन भी किया गया। कार्यक्रम में लोकसभा स्पीकर ओम बिरला केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री के राम मोहन नायडू, शिक्षा मंत्री मदन दिलावर, नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री एवं कोटा जिले के प्रभारी मंत्री गौतम कुमार दक, ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर मौजूद रहे।

 

CM Bhajanlal Sharma laid the foundation stone of Kota Greenfield Airport

 

कार्यक्रम में प्रसारित हुआ पीएम नरेंद्र मोदी का वीडियो संदेश:

कार्यक्रम में पीएम नरेंद्र मोदी का वीडियो संदेश सुनाया गया। पीएम मोदी ने कहा की आज का दिन कोटा, बूंदी, बारां, झालावाड़ सहित पूरे हाड़ौती क्षेत्र के लिए नई आशा और एक नई उपलब्धि का दिन है। कोटा शिक्षा का ही नहीं,ऊर्जा का भी केंद्र है। पीएम मोदी ने कोटा कचोरी, कोटा डोरिया, कोटा स्टोन सेंड स्टोन, सहित कोटा व आसपास के जिलों के धार्मिक स्थलों का जिक्र किया।

 

1507 करोड़ से बनेगा एयरपोर्ट:

कोटा-बूंदी ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट का निर्माण 1507 करोड़ की लागत से होगा। इस ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के तहत 1000 यात्री क्षमता होगी। इसमें 20,000 वर्गमीटर क्षेत्रफल वाला टर्मिनल होगा, 3200 मीटर लंबा और 45 मीटर चौड़ा रनवे तैयार होगा। साथ ही ए-321 श्रेणी के विमानों की पार्किंग के लिए 7 एप्रन बे भी बनाए जाएंगे।

 

 

नौनेरा वृहद पेयजल परियोजना:

जल जीवन मिशन के अन्तर्गत 1661.14 करोड़ की नौनेरा वृहद पेयजल परियोजना से कोटा और बूंदी जिलों के 749 गांवों एवं 6 कस्बों (कोटा जिले के 384 ग्राम एवं 03 कस्बे और बूंदी जिले के 365 ग्राम एवं 03 कस्बे) के 1 लाख 13 हजार 287 परिवारों को जल जीवन मिशन के तहत हर घर जल उपलब्ध करवाया जाएगा। वर्तमान में नौनेरा वृहद पेयजल परियोजना को 4 कार्यकारी पैकेजों में बांटा गया है।

 

परवन-अकावद वृहद पेयजल परियोजना

जल जीवन मिशन के अन्तर्गत बारां, कोटा एवं झालावाड़ जिलों के 1402 गांवों एवं 276 ढाणियों के 1 लाख 52 हजार 437 परिवारों को जल जीवन मिशन के तहत हर घर जल उपलब्ध करवाने के लिए परवन अकावद वृहद पेयजल परियोजना में 3523.16 करोड़ रुपए की स्वीकृति जारी की गई।

 

कार्यक्रम ये रहे मौजूद:

कार्यक्रम में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री के राम मोहन नायडू, शिक्षा मंत्री मदन दिलावर, नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री एवं कोटा जिले के प्रभारी मंत्री गौतम कुमार दक, ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर, कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा, लाडपुरा विधायक कल्पना देवी, शहर जिलाध्यक्ष राकेश जैन सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Sawai Madhopur's educational innovations gain national recognition, Dinesh Kumar Gupta receives national honor Vikalp Times

सवाई माधोपुर के शिक्षा नवाचारों को राष्ट्रीय पहचान, दिनेश कुमार गुप्ता को मिला राष्ट्रीय सम्मान

सवाई माधोपुर: जिले में शैक्षिक प्रशासन, शिक्षा (Education) योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और नवाचारों के …

Working journalists in Rajasthan to launch their own digital channel IFWJ Vikalp Times

पत्रकारिता की साख पर मंथन, राजस्थान में श्रमजीवी पत्रकार शुरू करेंगे अपना डिजिटल चैनल

जयपुर: पत्रकारिता (Journalism) के बदलते स्वरूप, सत्ता और प्रभावशाली तंत्र के दबाव, कॉरपोरेट नियंत्रण तथा …

Pad Dangal documentary launch Dhawle Ram Meena todabhim Archana Meena Sawai Madhopur Karauli Vikalp Times

संस्कृति बचेगी तो समाज बचेगा – अर्चना मीना

मीणा समाज की अमूल्य लोक धरोहर ‘पद दंगल’ पर बनी डॉक्यूमेंट्री का भव्य लोकार्पण रक्षाबंधन …

demands withdrawal of order regarding photography and videography in schools Rasthan IFWJ Sawai Madhopur

प्रदेशभर में IFWJ का विरोध, स्कूलों में फोटो-वीडियोग्राफी आदेश वापस लेने की मांग

सवाई माधोपुर: शिक्षा विभाग राजस्थान (Education Department Rajasthan) की ओर से विद्यालयों (School) में बाहरी …

Congress may release its list of candidates by 26 August 2 focus on winnable faces in Kota

26 अगस्त तक कांग्रेस जारी कर सकती है प्रत्याशियों की सूची, जिताऊ चेहरों पर फोकस

कोटा: कोटा नगर निगम चुनाव (Nagar Nigam Kota) को लेकर कांग्रेस (Congress) ने अपनी चुनावी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !