नई दिल्ली: भारतीय रेलवे ने यात्रियों के लिए ‘राउंड ट्रिप पैकेज‘ स्कीम की घोषणा की है। रेलवे एक साथ आने और जाने का टिकट बुक करने वाले यात्रियों को रिटर्न टिकट के बेस किराए में 20 फीसदी की छूट देगा। रेल मंत्रालय ने आदेश जारी करते हुए कहा है कि फिलहाल इस योजना को प्रायोगिक तौर पर लागू किया जा रहा है। इस स्कीम का लाभ लेने के लिए भी एक समयसीमा निर्धारित की गई है और यात्रियों को तय समयसीमा के भीतर ही टिकट बुक करने होंगे।
कनेक्टिंग जर्नी फीचर के जरिए बुक होगा टिकट:
यह योजना 14 अगस्त 2025 से शुरू होगी। इसके तहत पहली यात्रा का टिकट 13 अक्टूबर 2025 से 26 अक्टूबर 2025 के बीच की तारीख के लिए बुक करना होगा। वापसी का टिकट 17 नवंबर 2025 से 1 दिसंबर 2025 के बीच की तारीख के लिए ‘कनेक्टिंग जर्नी फीचर’ के जरिए बुक किया जा सकेगा। रिटर्न टिकट की बुकिंग के लिए एडवांस रिजर्वेशन पीरियड लागू नहीं होगा।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
