जम्मू-कश्मीर: जम्मू-कश्मीर में बारिश और भूस्खलन के कारण कठुआ में बाढ़ में फंसे 22 जवानों और तीन नागरिकों को रेस्क्यू किया गया है। समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार सीआरपीएफ कैंप क्षतिग्रस्त होने के कारण ये लोग फंसे हुए थे। पीटीआई से बातचीत में सेना के अधिकारी ने बताया कि देर रात हमें पता चला कि पानी का स्तर काफी बढ़ गया है। यहां पुल से जुड़ने वाला हिस्सा भी बह गया और इलाका पानी में डूब गया।
हमें जानकारी मिली कि कुछ सीआरपीएफ जवान फंसे हुए हैं। इसके बाद एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और आर्मी ने मिलकर बचाव अभियान शुरू किया। सुबह होते ही आर्मी ने हेलिकॉप्टर से राहत और बचाव कार्य किया। आर्मी के हेलिकॉप्टर ने 22 सीआरपीएफ जवानों, एक डॉग और तीन आम लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला है।
सभी सुरक्षित हैं और किसी की जान नहीं गई है। जम्मू क्षेत्र में बारिश और भूस्खलन के कारण आठ लोगों की मौ*त हो गई है। वैष्णो देवी यात्रा रोक दी गई है। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्लाह ने क्षेत्र की स्थिति पर चिंता जताई है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
