नई दिल्ली: पंजाब, जम्मू कश्मीर, लद्दाख, गुजरात, राजस्थान और हिमाचल प्रदेश के 24 हवाई अड्डों को नागरिक सेवा के लिए बंद कर दिया गया है। नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो (बीसीएएस) ने देश भर के सभी एयरलाइनों और हवाई अड्डों को सुरक्षा उपाय बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। निर्देश के अनुसार सभी हवाई अड्डों पर सभी यात्रियों की सेकेंडरी लैडर पॉइंट चेकिंग (एसएलपीसी) की जाएगी।
टर्मिनल बिल्डिंग में आगंतुकों के प्रवेश पर प्रति*बंध लगा दिया गया है। साथ ही एयर मार्शल भी तैनात करने की बात कही गई है। एयर इंडिया ने बीसीएएस का हवाला देते हुए एक्स पर जानकारी दी है कि अब घरेलू यात्रियों को तीन घंटे पहले एयरपोर्ट पर पहुंचना होगा और 75 मिनट पहले चेक इन बंद हो जाएगी।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
