नई दिल्ली: लोकसभा में वन नेशन-वन इलेक्शन विधेयक पेश करने के समर्थन में 269 वोट पड़े हैं। इसके विपक्ष में 198 वोट डाले गए है। मंगलवार को लोकसभा में कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल की ओर से पेश किया गया था। लेकिन इसके बाद विपक्षी दलों ने इसे पेश करने को लेकर भारी ऐतराज जताया। लोकसभा अध्यक्ष ने बिल पेश करने को लेकर मत विभाजन कराने का निर्णय लिया है। इसके बाद हुई वोटिंग में पक्ष में 269 वोट और वि*रोध में 198 वोट पड़े।
कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने लोकसभा में विधेयक पर विपक्ष की आलोचना पर भी बात की है। उन्होंने कहा है कि विपक्ष ने आलोचना करते हुए कहा कि ये (विधेयक) अनुच्छेद 360 (ए) का उल्लंघन करता है। जबकि ये अनुच्छेद संसद को विधानसभा या राज्य विधानसभा चुनावों में संशोधन करने का अधिकार देता है।
कांग्रेस नेता और वायनाड से सांसद प्रियंका गांधी ने इस विधेयक को गैर- संवैधानिक बताया है। उन्होंने कहा कि ये विधेयक गैर- संवैधानिक हैं। ये हमारे राष्ट्र के संघवाद के खिलाफ है। हम इस विधेयक के खिलाफ हैं। वहीं, डीएमके पार्टी की सांसद कनिमोझी करुणानिधि ने भी इन विधेयक को गैर- संवैधानिक और इसे भारत के संघवाद और लोगों की इच्छा के विरुद्ध बताया है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
