नई दिल्ली: देश के जाने-माने 272 लोगों ने एक खुले खत में कांग्रेस और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की आलोचना की है। इन 272 लोगों में 16 जज, 14 राजदूतों सहित 123 रिटायर्ड ब्यूरोक्रैट्स, 133 सशस्त्र बलों के रिटायर्ड अधिकारी शामिल हैं। इसमें लिखा गया है कि लोकसभा में विपक्ष के नेता ने बार-बार चुनाव आयोग पर ह*मला करते हुए कहा कि उनके पास इस बात के सबूत हैं कि चुनाव आयोग वोट चोरी में शामिल है।
इसमें लिखा गया है कि हम, सिविल सोसाइटी के वरिष्ठ नागरिक, इस बात पर गहरी चिंता जाहिर करते हैं कि भारत के लोकतंत्र पर बल प्रयोग से नहीं, बल्कि उसकी आधारभूत संस्थाओं के खिलाफ जहरीली बयानबाजी से ह*मला हो रहा है। कुछ राजनेता, नीतिगत विकल्प पेश करने के बजाय, अपनी नाटकीय राजनीतिक रणनीति के तहत भड़*काऊ लेकिन निराधार आरोपों का सहारा लेते हैं।
जम्मू कश्मीर के पूर्व डीजीपी एसपी वैद्य ने कहा कि संवैधानिक संस्थाओं के खिलाफ गलत जानकारी फैलाने की कांग्रेस पार्टी की आदत बन गई है, खासकर राहुल गांधी की। पहले वो सेना पर हम*ले करते हैं, फिर सुप्रीम कोर्ट की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हैं और इसके बाद संसद के प्राधिकार को लेकर हं*गामा करते हैं। कुछ समय से वे चुनाव आयोग को निशाना बना रहे हैं।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
