नई दिल्ली: भारत के शुभांशु शुक्ला और तीन अन्य अंतरिक्ष यात्रियों को इंटरेशनल स्पेस स्टेशन (आईएसएस) ले जाने वाला एक्सियम-4 मिशन 25 जून को भारतीय समयानुसार दोपहर करीब 12 बजे लॉन्च हो गया। इस मिशन को तकनीकी खामियां और अन्य समस्याओं की वजह से इससे पहले कई बार टाला जा चुका था।
एक्सियम-4 मिशन एक कमर्शियल स्पेस फ़्लाइट है। ह्यूस्टन की कंपनी एक्सियम स्पेस इस अभियान को चला रही है। नासा के अनुसार इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन जाने वाले में शुभांशु शुक्ला के साथ पौलेंड के स्लावोस्ज अज़नान्स्की विज़नियेवस्की, हंगरी के टीबोर कापू और अमेरिका की पेगी व्हिट्सन हैं। अंतरिक्ष यात्री वहां दो हफ्ते तक रहेंगे। इससे पहले राकेश शर्मा पहले भारतीय थे, जो साल 1984 में रूसी मिशन के तहत स्पेस में गए थे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
