जयपुर: प्रदेश में शुद्ध आहार-मिलावट पर वार अभियान का प्रभावी संचालन किया जा रहा है। अभियान के तहत शुक्रवार को खाद्य सुरक्षा आयुक्त इकबाल खान के नेतृत्व में विभिन्न स्थानों पर निरीक्षण कार्रवाई की गई। अतिरिक्त आयुक्त पंकज ओझा ने बताया कि खाद्य सुरक्षा अधिकारी जयपुर प्रथम की टीम ने शास्त्री नगर स्थित बसंत डेयरी पर छापा मार कर मावा और पनीर के नमूने लिए है।
नमूने लेने के पश्चात लगभग 40 किलो पनीर के अपशिष्ट एवं मावा को नष्ट करवाया गया। यहां फ्रिज एवं डीप फ्रिज में काफी गंदगी पाई गई। परिसर में अन्य स्थानों पर भी साफ सफाई का अभाव पाया गया। इसे देखते हुए खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के अंतर्गत निहित प्रावधानों की पूर्ण पालना नहीं किए जाने पर नोटिस जारी किया गया है।
इसी प्रकार जय सिंह हाईवे पर स्थित सुल्तान हाउस पर भी निरीक्षण किया गया। यहां कीड़े लगी हुई सब्जियां रसोई घर के फ्रिज में पाई गई। यहां से विभिन्न खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए। एक्सपायरी ब्रेड के चार पैकेट, चार बोतल सॉस, 4 किलो पत्ता गोभी, हरी मिर्च और मांस नष्ट करवाया गया।
Tags Action against Adulteration Adulteration Campaign against adulteration Cheese Food safety Hindi News India India News Latest News Latest News Updates Latest Updates Paneer Pure Food Rajasthan Rajasthan Khabar Rajasthan Latest News Rajasthan News Sawai Madhopur App Top News Vikalp Times
Check Also
घू*स लेते पकड़ा गया वर्दीधारी, 13 लाख रुपए की रि*श्वत लेते दबोचा
जयपुर: एसीबी जयपुर की टीम ने आज शनिवार को सीकर में बड़ी कार्रवाई की है। …
5 लाख की डील, 3 लाख 80 हजार की रि*श्वत लेते अफसर को दबोचा
जयपुर: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने जयपुर पश्चिम वृत्त के भू-अभिलेख निरीक्षक (लैंड रिकॉर्ड इंस्पेक्टर) …
1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच
नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …
यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन
कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …
राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे
जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
