Tuesday , 20 October 2026
Breaking News

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 पेट्रोल की बिक्री अनिवार्य कर दी है। पेट्रोलियम मंत्रालय ने इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी किया है। पेट्रोलियम मंत्रालय की अधिसूचना के अनुसार अब सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में तेल कंपनियों को E20 पेट्रोल ही सप्लाई करना होगा। हालांकि कई क्षेत्रों में E20 की शुरुआत 2023 से हो चुकी थी, लेकिन वह वैकल्पिक थी। सरकार ने एथेनॉल ब्लेंडिंग का लक्ष्य 2030 से घटाकर 2025-26 किया था, जिसे अब पूरी तरह लागू किया जा रहा है।

 

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

 

 

RON 95 तय:

E20 पेट्रोल के लिए रिसर्च ऑक्टेन नंबर (RON) कम से कम 95 निर्धारित किया गया है। RON ईंधन की ‘नॉकिंग’ रोकने की क्षमता दर्शाता है। भारत में सामान्य पेट्रोल 91 RON का होता है, जबकि प्रीमियम पेट्रोल 95 RON का मिलता है।

 

 

 

पुरानी गाड़ियों पर पड़ेगा असर:

इंडस्ट्री विशेषज्ञों के अनुसार 2023 से 2025 के बीच बने ज्यादातर वाहन E-20 ईंधन के हिसाब से ही डिजाइन किए गए हैं, इसलिए उनमें कोई दिक्कत नहीं आएगी। हालांकि, बहुत पुराने वाहनों में कुछ समस्याएं दिख सकती है। पुराने वाहनों की फ्यूल एफिशिएंसी में 3% से 7% तक की गिरावट आ सकती है। लंबे समय तक इस्तेमाल से पुराने इंजनों के रबर और प्लास्टिक के हिस्सों में खराबी आने की आशंका है।

 

 

विदेशी मुद्रा की बचत:

सरकार का कहना है कि 2014-15 से अब तक एथेनॉल ब्लेंडिंग से ₹1.40 लाख करोड़ से अधिक की विदेशी मुद्रा की बचत हुई है। साथ ही गन्ना, मक्का और अन्य फसलों से एथेनॉल उत्पादन बढ़ने से किसानों को भी फायदा होगा।

क्या है एथेनॉल?

एथेनॉल एक अल्कोहल आधारित बायोफ्यूल है, जो शुगर और स्टार्च के फर्मेंटेशन से तैयार होता है। इसे पेट्रोल में मिलाकर गाड़ियों में इको-फ्रैंडली फ्यूल की तरह इस्तेमाल किया जाता है। एथेनॉल का उत्पादन मुख्य रूप से गन्ने के रस से होता है, लेकिन स्टार्च कॉन्टेनिंग मटेरियल्स जैसे मक्का, सड़े आलू, कसावा और सड़ी सब्जियों से भी एथेनॉल तैयार किया जा सकता है।

 

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

भरतपुर में पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की पी_ट-पी_टकर ह_त्या, क्रेशर को लेकर था विवाद

भरतपुर: राजस्थान (Rajasthan) के भरतपुर (Bharatpur) जिले के बयाना (Bayana) क्षेत्र के पूर्व विधायक और …

Safaikarmi sangod nagar palika kachra gadi kota rajasthan news 11 oct 26

श_व को लाए कचरा गाड़ी में, जिस शहर की सफाई की, वहीं मौ_त के बाद नहीं मिली एंबुलेंस!

सांगोद नगर पालिका के कर्मचारी राकेश की हादसे में हुई थी मौ*त, बदबू आने के …

Fertilizer warehouse Gangapur City farmers Sawai madhopur Vikalp times 10 oct 26

गंगापुर सिटी में खाद के गोदाम पर छापा, 1,228 बैग जब्त, मचा हड़कंप

गंगापुर सिटी/सवाई माधोपुर: रबी सीजन (Rabi Crops) में किसानों (Farmers) को उचित दरों पर खाद …

Impact of CJP protest in Delhi Several trains, including the Jan Shatabdi and Mewar Express, cancelled Vikalp Times

दिल्ली में CJP Protest का असर: जनशताब्दी-मेवाड़ एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें रद्द, 2 का समय बदला

कोटा: दिल्ली (Delhi) में 10 अक्टूबर को प्रस्तावित सीजेपी के प्रदर्शन (CJP Protest) और नई …

Gamestone Jewels foreign tour Jaipur rajasthan News Vikalp Times

पहले पूरा भुगतान, फिर करोड़ों की चपत! जयपुर में जवाहरात कारोबारी से 1.61 करोड़ की ठ_गी

जयपुर: Jaipur के आदर्श नगर थाना पुलिस (Adarsh Nagar Thana Police Jaipur) ने व्यापारियों से …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !