Friday , 4 September 2026
Breaking News

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। रेलवे होली के त्यौहार पर स्पेशल ट्रेन चलाने जा रहा है। जानकारी के अनुसार कोटा-जबलपुर (Kota) और सूबेदारगंज-बांद्रा (Bandra) के बीच होली स्पेशल ट्रेन (Holi Special Train) का संचालन किया जाएगा। कोटा-जबलपुर 2-2 और सूबेदारगंज-बांद्रा दोनों ओर से 5-5 फेरे करेगी। इसी तरह अप्रैल में कोटा-पटना ट्रेन का रास्ता भी बदला गया है।

 

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

 

 

सूबेदारगंज–बांद्रा करेगी 5-5 फेरे 

गाड़ी संख्या 04125 सूबेदारगंज से 2 से 30 मार्च तक हर सोमवार सुबह 5:20 बजे रवाना होगी, अगले दिन सुबह 9:30 बजे बांद्रा पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 04126 बांद्रा से 3 से सुबह 11:15 बजे रवाना होगी और अगले दिन शाम 5 बजे सूबेदारगंज पहुंचेगी। सूबेदारगंज से आते समय कोटा में इस ट्रेन का समय शाम 5:45 और बांद्रा से रात 1:20 बजे रहेगा।

 

 

 

रास्ते में यह ट्रेन फतेहपुर, गोविंदपुरी, इटावा, टुंडला, ईदगाह, फतेहपुर सीकरी, रूपबास, बयाना, गंगापुर सिटी, सवाई माधोपुर, रतलाम, वडोदरा, सूरत, वापी तथा बोरीवली स्टेशनों पर भी ठहरेगी। इस ट्रेन में 4 सामान्य, 6 शयनयान, 6 वातानुकूलित तृतीय एवं 4 वातानुकूलित इकोनॉमी तृतीय श्रेणी के सहित कुल 22 डिब्बे होंगे।

 

कोटा-जबलपुर करेगी 2-2 फेरे: 

गाड़ी संख्या 09806 (Kota Jabalpur Express train) कोटा से 1 और 3 मार्च को शाम 6:30 बजे रवाना होगी, अगले दिन सुबह 6:55 बजे जबलपुर पहुंचेगी। इसी तरह वापसी में गाड़ी संख्या 09805 जबलपुर से 2 और 4 मार्च को सुबह 9:10 बजे रवाना होकर रात 10:15 बजे कोटा पहुंचेगी। इस ट्रेन में 6 सामान्य, 2 शयनयान एवं 2 द्वितीय चेयरकार श्रेणी के कोच सहित कुल 12 कोचे होंगे।

 

 

रास्ते में यह ट्रेन अंता, बारां, अटरू, सालपुरा, छबड़ा गुगोर, रुठियाई, गुना, अशोकनगर, बीना मालखेड़ी जंक्शन, सागर, दमोह, कटनी मुड़वारा तथा सिहोरा स्टेशनों पर भी रुकेगी।

 

कोटा-पटना बदला रूट:

लखनऊ मंडल में मेगा ट्रैफिक और पावर ब्लॉक के चलते कोटा-पटना (13238-40) (Kota Patna Express Train) 1 अप्रैल से 12 मई तक निर्धारित मार्ग की जगह कानपुर, प्रयागराज, मिर्जापुर और पंडित दीनदयाल उपाध्याय होकर चलेगी।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Bringing glory to Sawai Madhopur Dinesh Kumar Gupta to receive National Education Award Vikalp Times

41 करोड़ के शिक्षा नवाचार की गूंज दिल्ली तक, दिनेश कुमार गुप्ता को राष्ट्रीय सम्मान

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur के शिक्षा प्रशासन (Education Department Rajasthan) के लिए यह गौरव का …

Working journalists in Rajasthan to launch their own digital channel IFWJ Vikalp Times

पत्रकारिता की साख पर मंथन, राजस्थान में श्रमजीवी पत्रकार शुरू करेंगे अपना डिजिटल चैनल

जयपुर: पत्रकारिता (Journalism) के बदलते स्वरूप, सत्ता और प्रभावशाली तंत्र के दबाव, कॉरपोरेट नियंत्रण तथा …

Pad Dangal documentary launch Dhawle Ram Meena todabhim Archana Meena Sawai Madhopur Karauli Vikalp Times

संस्कृति बचेगी तो समाज बचेगा – अर्चना मीना

मीणा समाज की अमूल्य लोक धरोहर ‘पद दंगल’ पर बनी डॉक्यूमेंट्री का भव्य लोकार्पण रक्षाबंधन …

demands withdrawal of order regarding photography and videography in schools Rasthan IFWJ Sawai Madhopur

प्रदेशभर में IFWJ का विरोध, स्कूलों में फोटो-वीडियोग्राफी आदेश वापस लेने की मांग

सवाई माधोपुर: शिक्षा विभाग राजस्थान (Education Department Rajasthan) की ओर से विद्यालयों (School) में बाहरी …

Congress may release its list of candidates by 26 August 2 focus on winnable faces in Kota

26 अगस्त तक कांग्रेस जारी कर सकती है प्रत्याशियों की सूची, जिताऊ चेहरों पर फोकस

कोटा: कोटा नगर निगम चुनाव (Nagar Nigam Kota) को लेकर कांग्रेस (Congress) ने अपनी चुनावी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !