जयपुर: राजस्थान के 44 इंस्पेक्टरों को नए साल पर प्रमोशन का तोहफा मिला है। पुलिस निरीक्षक अब RPS अधिकारी बन जाएंगे। गृह विभाग के संयुक्त शासन सचिव आनंदी लाल वैष्णव ने आदेश जारी किए हैं। इसमें जयपुर ग्रामीण के चौमूं थाने के एसएचओ प्रदीप शर्मा का भी नाम शामिल है। प्रदीप शर्मा हाल ही में चौमूं में मस्जिद के बाहर पत्थ*रबाजी मामले को लेकर चर्चा में आए थे।
उनको लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा था कि प्रदीप शर्मा चुनाव लड़ने की फिराक में हैं। प्रदीप शर्मा अब डिप्टी रैंक के अधिकारी बन गए हैं। गृह विभाग की ओर से जारी आदेश के तहत पदोन्नत सभी इंस्पेक्टर अग्रिम आदेश तक वर्तमान पद पर काम करते रहेंगे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
