नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते हुए पांच OTT प्लेटफॉर्म्स को पूरी तरह ब्लॉक कर दिया है। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय (MIB) ने MoodXVIP, Koyal Playpro, Digi Movieplex, Feel और Jugnu पर अ*श्लील और आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित करने के आरोप में कार्रवाई की है। मंत्रालय के अनुसार, इन प्लेटफॉर्म्स पर बिना किसी सामाजिक संदर्भ या कहानी के अ*श्लील दृश्यों और स्पष्ट यौ*न सामग्री का प्रसारण किया जा रहा था, जो सार्वजनिक शालीनता और भारतीय कानूनों का उल्लंघन है।
यह प्र*तिबंध सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 की धारा 69A और आईटी नियम 2021 के तहत लगाया गया है। सरकार ने सभी इंटरनेट सेवा प्रदाताओं को निर्देश दिया है कि इन प्लेटफॉर्म्स तक किसी भी डिवाइस से पहुंच पूरी तरह बंद की जाए। सूत्रों के मुताबिक, इन प्लेटफॉर्म्स को पहले भी नोटिस जारी किए गए थे, लेकिन सुधार नहीं होने पर सख्त कार्रवाई की गई। इससे पहले भी सरकार कई OTT ऐप्स और वेबसाइट्स को ब्लॉक कर चुकी है। सरकार का कहना है कि डिजिटल स्पेस में नैतिकता और कानूनी मानकों को बनाए रखना प्राथमिकता है, और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कदम उठाए जाएंगे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
