Sunday , 8 March 2026
Breaking News

शादी समारोह में शामिल होने जा रहे 5 लोगों की सड़क हादसे में मौत, इसरो के थे कर्मचारी

केरल के अलप्पुझा जिले में आज तड़के सोमवार को एक सड़क हादसे में पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस के अनुसार अलप्पुझा के समीप अंबालापुझा में यह हादसा उस समय हुआ, जब एक कार विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से टकरा गई। जिससे हादसे में कार में सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के अनुसार ये पांचों लोग तिरुवनंतपुरम में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के भोजनालय में संविदा कर्मचारी थे और वे कार से एक शादी समारोह में शिरकत करने अलप्पुझा जा रहे थे।

 

5 people going to attend the wedding ceremony died in a road accident in kerala

 

पुलिस ने कहा कि हादसा देर रात करीब डेढ़ बजे के करीब हुआ है। ट्रक का चालक और खलासी पुलिस हिरासत में हैं। पुलिस सूत्रों ने बताया है कि कार में सवार चार लोगों की मौके पर  ही मौत हो गई। वहीं एक व्यक्ति ने हॉस्पिटल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। पुलिस ने पांचों शवों को अलप्पुझा मेडिकल कॉलेज में रखवाया है और उन्हें पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा।(सोर्स)

About Vikalp Times Desk

Check Also

Iran America sky eye ballistic missile radar in Qatar 04 March 26

ईरान ने फोड़ी अमेरिका की ‘आसमानी आंख’, कतर में उड़ाया बैलिस्टिक मिसाइल रडार 

ईरान: कतर के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि देश को ईरान की ओर से …

Adulteration in the festive season, so many kilos of cheese recovered in Jaipur

त्योहारी सीजन में मिलावट का खेल, जयपुर में इतने किलो पनीर पकड़ा

जयपुर: जयपुर के जवाहर नगर इलाके में टीला नंबर-1 के पास एक डेयरी पर मिलावटी …

Indian stock market falls sharply amid rising tensions in the Middle East

मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार में आई भारी गिरावट

नई दिल्ली: मध्य पूर्व (Middle East) में बढ़ते तनाव और तेल की कीमतों (Crude Oil …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Sonia Gandhi sharply criticized the Modi government's silence on Khamenei incident

खामेनेई की मौ*त पर मोदी सरकार की चुप्पी पर सोनिया गांधी का तीखा तंज

नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने मंगलवार को अमेरिका …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !