Sunday , 6 September 2026
Breaking News

65वीं जिला स्तरीय क्रीडा प्रतियोगिता का हुआ समापन

विजेताओं को पुरस्कार देकर किया सम्मानित

 

राजकीय प्राथमिक विद्यालय चौथ का बरवाड़ा में चल रही 65वीं जिला स्तरीय प्राथमिक विद्यालयी छात्र – छात्रा खेल प्रतियोगिता का समापन रामजी लाल जाट अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता जितेश बसवाल प्रधानाध्यापक राजकीय प्राथमिक विद्यालय ठेकड़ा, विशिष्ट अतिथि सद्दाम मोहम्मद लाहोरी वार्ड पंच ग्राम पंचायत चौथ का बरवाड़ा, ओम प्रकाश मीणा आरपी, कन्हैया लाल सैनी ब्लॉक प्रभारी ग्रामीण ओलंपिक खेलकूद रहे। खेल प्रभारी अब्दुल वसीम ने बताया कि जिला स्तरीय क्रीडा प्रतियोगिता के तहत खो-खो, कबड्डी, जिमनास्टिक, एथलेटिक्स की स्पर्धाएं आयोजित की गई।

 

 

 

जिसमें खो-खो छात्रा वर्ग में ब्लॉक चौथ का बरवाड़ा विजेता, खो-खो छात्र वर्ग में ब्लॉक चौथ का बरवाड़ा विजेता व ब्लॉक खंडार उपविजेता,कबड्डी छात्र वर्ग में ब्लॉक खंडार विजेता व ब्लॉक चौथ का बरवाड़ा उपविजेता, 50 मीटर दौड़ छात्र वर्ग में सायल बैरवा प्रथम व राजेश हरिजन द्वितीय, 100 मीटर दौड़ छात्र वर्ग में सूरज मीणा प्रथम व ईश्वर जाट द्वितीय, 50 मीटर दौड़ छात्रा वर्ग में पायल मीणा प्रथम व सोनिका मीणा द्वितीय, 100 मीटर दौड़ छात्र वर्ग में पायल मीणा प्रथम व सोनिका मीणा द्वितीय, लंबी कूद छात्र वर्ग में अरुण गुर्जर प्रथम व विशाल गुर्जर द्वितीय रहे।

 

65th district level sports competition organized in chauth ka barwara sawai madhopur

 

मुख्य अतिथि व अन्य अतिथियों ने विजेता व उपविजेता टीम को प्रमाण पत्र व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि ने संबोधित करते हुए कहा कि खेलों से व्यक्तित्व निखरता है। प्रतियोगिता में जीत का महत्व तो है लेकिन हार से बेहतर करने की सीख मिलती है। विशिष्ट अतिथि सद्दाम हुसैन लाहोरी ने संबोधित करते हुए कहा कि खेलों का हमारे जीवन में विशेष महत्त्व है, खेल हमें मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ रखते हैं, खेल में हार-जीत से ज्यादा खेल अनुशासन से खेला जाए मायने रखता है।

 

 

 

खेल प्रतियोगिता के निर्णायक दीनदयाल महावर, शकील मोहम्मद, आरिफ मोहम्मद, मुकेश माहुर, विमल प्रजापत, नरेंद्र कुमार वर्मा, असलम खान गोरी, दीप्ति शर्मा, हीरा गुर्जर, मेहजबी सैयद को बेहतर निर्णायक की भूमिका के लिए सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता के सफल संचालन में प्रभारी रूपनारायण गुर्जर, सह प्रभारी राहुल सिंह गुर्जर पर्यवेक्षक गुरुदयाल बैरवा, महेंद्र सिंह आमेरा, रिकॉर्ड प्रभारी सूर्यकांत शर्मा, राकेश बैरवा, पप्पू लाल माली, सीताराम माली, शयोराम मीणा आदि को उत्कृष्ट कार्य करने पर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता संयोजक दामोदर वर्मा ने सभी अतिथियों व निर्णायक मंडल का आभार व्यक्त किया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !