Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

कुस्तला की बेटियों ने किया रणथंभौर सेंचुरी का भ्रमण

स्कूलों में अधिकारियों ने बढ़ाया बेटियों का हौंसला, आगे बढ़ने की दी प्रेरणा

 

जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन द्वारा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के तहत जिले की बेटियों को हर क्षेत्र में आगे बढ़ाने, बेटियों की झिझक दूर करने तथा बेटियों को सफलता के लिए विभिन्न प्रकार की जानकारी देने व हौंसला बढ़ाने के लिए शुरू किया गया नवाचार “हमारी लाडो” जिले की बेटियों के लिए संबल देने के साथ ही उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा देने में मील का पत्थर साबित हो रहा है। बेटियों में इस नवाचार को लेकर खासा उत्साह है, वहीं अधिकारियों द्वारा स्कूलों में पहुंचकर अभियान के तहत बेटियों का हौंसला बढ़ाने से उन्हें आगे बढने की प्रेरणा मिल रही है।

 

 

 

आज शनिवार को राजकीय बालिका माध्यमिक विद्यालय कुुस्तला की बेटियों ने रणथंभौर सेंचुरी के जोन नंबर 3 में वन अधिकारियों के साथ वन भ्रमण किया। यहां टाइगर एवं अन्य जीवों की अठखेलियां देखकर बेटियों काफी अभिभूत नजर आई। बेटियों ने वन एवं वन्य जीवों के संबंध में वन कार्मिकों से सवाल जवाब कर जैव विविधता के संबंध में जानकारी प्राप्त की। प्रत्येक सप्ताह एक स्कूल की बेटियों को वन विभाग द्वारा सेंचुरी का भ्रमण नवाचार के तहत करवाया जाता है।

 

 

 

 

 

नवाचार के तहत सवाई माधोपुर ब्लॉक के राउमावि जीणापुर, मखौली में आयेाजित कार्यक्रमों में बेटियों को स्वास्थ्य, सफाई के बारे में जानकारी दी गई तथा जीवन में कुछ बनने के लिए कठिन मेहनत का संदेश दिया गया। मखौली में चिकित्सक नवल किशोर मीना, एएनएम सरोज देवी एवं मेल नर्स गिरधर किशोर ने बेटियों में किशोरवस्था में होने वाले परिवर्तन एवं साफ सफाई, हाईजीन के बारे में जानकारी दी व बेटियों की झिझक को दूर किया। इसी प्रकार जीनापुर में सांख्यिकी निरीक्षक सरोज देवी, समग्र शिक्षा की चंचल शर्मा, एएओ सुरेश चंद ने विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने तथा सफलता के लिए टिप्स दिए।

 

 

 

 

प्रधानाचार्य रामभरोसी मीना ने नवाचार के तहत बेटियों को संबल प्रदान किया। इसी प्रकार गंगापुर सिटी ब्लॉक के राबामावि गंगापुर में डॉ. तृप्ति बंसल, सहायक नियोजक अभियोजन मंजू दुबे तथा बैंक अधिकारी एकता शर्मा ने विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार के अवसर की जानकारी दी। बालिकाओं ने सवाल जवाब कर जिज्ञासाओं को शांत किया।

 

 

Kustala's daughters visited Ranthambore National Park

 

 

ब्लॉक बौंली के राउमावि करेल एवं नीमोद में महिला चिकित्सक ने बालिकाओं में किशोरावस्था में होने वाले शारीरिक परिवर्तन तथा बालिका शिक्षा, चाइल्ड हेल्पलाइन, पॉक्सो एक्ट के बारे में जागरूक कियां सीबीईओ गोविंद बंसल ने भी बेटियों को शिक्षा के नवाचार एवं योजनाओं के बारे में जानकारी दी। खंडार के गोठडा एवं भूरी पहाडी स्कूल में प्रधानाचार्य धर्मेन्द्र कुमार, एएनएम सोनू ने बालिकाओं को सफलता के लिए कठिन परिश्रम करने तथा माता पिता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए दृढ निश्चय के साथ मेहनत का संदेश दिया।

 

 

 

राउमावि जौंला में भी हमारी लाडो के तहत कार्यक्रम एवं संवाद की गतिविधियां हुई। बेटियों को अतिथियों ने जीवन के अनुभव सुनाये व अनुभवों का लाभ लेने की बात वक्ताओं ने बालिकाओं को उनके अधिकारों की जानकारी दी एवं बालिकाओं को सत्मार्ग पर चलने को प्रेरित किया। वक्ताओं ने बालिकाओं से कहा कि खुली आंखो से सपना देखने एवं उसे पूरा करने के लिए भरपूर मेहनत ही एकमात्र रास्ता है। अधिकारियों ने बेटियों को प्रशासनिक सेवाओं एवं अन्य सेवाओं में जाने के लिए की जाने वाली तैयारी एवं कोर्स के बारे में जानकारी दी।

 

 

 

 

इसी तरह बामनवास, बोंली ब्लॉक के विद्यालयों में आयोजित हमारी लाडो कार्यक्रम में भी बेटियों को अधिकारियों ने टिप्स देकर सफलता के लिए सतत प्रयास करने के लिए प्रेरित किया व बेटियों को कैरियर निर्माण के संबंध में अवसरों की जानकारी दी। “हमारी लाडो” कार्यक्रम के तहत विद्यालयों में अधिकारियों ने बेटियों के सवालों के जवाब देकर उनकी जिज्ञासाओं को शांत किया।

 

 

 

जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने बेटियों के सुझावों को भी ध्यान में रखने एवं क्रियांवित करने के संबंध में भी निर्देश दिए है। कार्यक्रम की नोडल महिला अधिकारिता सहायक निदेशक रिचा चतुर्वेदी एवं सहायक नोडल अधिकारी एवं एडीईओ मंजू जैन द्वारा अभियान के तहत गतिविधियों की मॉनिटरिंग करते हुए सभी विद्यालयों में कार्यक्रम आयोजन के संबंध में आग्रह किया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

Elderly woman Sawai Madhopur Silver anklet Police Vikalp Times

सवाई माधोपुर में बुजुर्ग महिला से लू_ट, पैर से चांदी का कड़ा काटकर भागे बदमाश

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के कुंडेरा (kundera) थाना क्षेत्र के शेरपुर (Sherpur) गांव के …

Major news regarding petrol and diesel New export duty rates come into effect today 1 oct 26 Vikalp Times

पेट्रोल-डीजल से जुड़ी बड़ी खबर: आज से लागू हुई एक्सपोर्ट ड्यूटी की नई दरें

नई दिल्ली: केंद्र सरकार (Government of India) ने पेट्रोलियम उत्पादों (Petroleum Products) के निर्यात पर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !