सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation of Working Journalists) (IFWJ)राजस्थान (Rajasthan) के सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिलाध्यक्ष नियुक्त होने पर वरिष्ठ पत्रकार राजेश शर्मा का शनि देव प्रबंधन समिति द्वारा नागरिक सम्मान किया गया। इस अवसर पर समिति ने उन्हें सम्मान-पत्र भेंट कर नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

समिति के अध्यक्ष डॉ. संगीत गर्ग, उपाध्यक्ष रामकिशोर शर्मा, मंत्री मनीष जैन एवं कोषाध्यक्ष चेतनदास मंगलानी ने जारी सम्मान-पत्र में कहा कि राजेश शर्मा (Rajesh Sharma) ने निष्पक्ष, निर्भीक और जनहितैषी पत्रकारिता (Journalism) के माध्यम से समाज में अपनी अलग पहचान बनाई है। उनकी कार्यशैली, ईमानदारी और सामाजिक सरोकारों के प्रति प्रतिबद्धता पत्रकारिता जगत के लिए प्रेरणास्रोत है।
समिति ने यह भी उल्लेख किया कि राजेश शर्मा का संस्था से लंबे समय से आत्मीय जुड़ाव रहा है और वे समय-समय पर धार्मिक, सामाजिक एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों में सक्रिय सहयोग देते रहे हैं।
पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि आईएफडब्ल्यूजे राजस्थान (IFWJ Rajasthan) के जिलाध्यक्ष के रूप में उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक सशक्त होगा तथा जिले के पत्रकारों के हितों की रक्षा और पत्रकारिता के मूल्यों को मजबूती मिलेगी। इस अवसर पर उनके उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य एवं सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं भी दी गईं।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया