Thursday , 1 October 2026
Breaking News

गंगापुर सिटी के पत्रकारों को पीआरओ सूची में शामिल करने की मांग

सवाई माधोपुर / गंगापुर सिटी: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation of Working Journalists) (आईएफडब्ल्यूजे) (IFWJ) राजस्थान (Rajasthan) की गंगापुर सिटी (Gangapur City) इकाई ने उपखंड क्षेत्र के पत्रकारों (Jaurnalists) को जिला सूचना एवं जनसंपर्क विभाग (PRO) की आधिकारिक पत्रकार सूची में शामिल करने की मांग को लेकर सोमवार को उपखंड अधिकारी के माध्यम से जिला कलेक्टर (District Collector Sawai Madhopur) के नाम ज्ञापन सौंपा।

 

Demand to include Gangapur City journalists in the PRO list Sawai Madhopur Vikalp Times

 

 

ज्ञापन में बताया गया कि गंगापुर सिटी के पत्रकार विभिन्न प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया संस्थानों से जुड़े हैं और सरकारी योजनाओं व जनहित से संबंधित समाचारों का नियमित प्रकाशन कर रहे हैं। इसके बावजूद जिला सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की सूची में केवल जिला मुख्यालय के पत्रकारों को ही शामिल किया गया है।

आईएफडब्ल्यूजे गंगापुर सिटी के उपखंड अध्यक्ष महेश शर्मा ने बताया कि विभाग द्वारा सरकारी प्रेस नोट और अन्य सूचनाएं ई-मेल व व्हाट्सएप (Whatsapp) के माध्यम से उपखंड के पत्रकारों को नियमित भेजी जाती हैं, लेकिन आधिकारिक सूची में नाम नहीं होने के कारण अन्य विभाग और अधिकारी उन्हें मान्यता प्राप्त पत्रकार नहीं मानते। इससे उपखंड के पत्रकार सरकारी सुविधाओं और सूचनाओं के समान लाभ से वंचित रह जाते हैं।

ज्ञापन में मांग की गई कि गंगापुर सिटी उपखंड के सभी पात्र पत्रकारों के नाम जिला सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की आधिकारिक पत्रकार सूची में शामिल किए जाएं, ताकि उन्हें भी जिले के अन्य पत्रकारों की तरह समान अधिकार और सुविधाएं मिल सकें।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Salute to sanitation service Dayal honored before retirement in sawai madhopur Vikalp Times

सफाई की सेवा को सलाम! सेवानिवृत्ति से पहले दयाल को मिला सम्मान

सवाई माधोपुर: नगर परिषद (Nagar Parishad) सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के वार्ड 11 में लंबे …

177 villages in Sawai Madhopur will also be connected to the Isarda project Vikalp Times

सवाई माधोपुर के 177 गांव भी ईसरदा परियोजना से जुड़ेंगे, 35 लाख लोगों को फायदा

सवाई माधोपुर: ईसरदा-दौसा पेयजल परियोजना (Isarda-Dausa Drinking Water Project) अब जलापूर्ति (Water Supply) की दिशा …

Banks to open on Sunday, followed by a three-day strike. find out the reason Vikalp Times

रविवार को खुलेंगे बैंक, फिर लगातार 3 दिन हड़ताल, जानें क्या है वजह

नई दिल्ली: देशभर में बैंकिंग सेवाओं (Baking Services) पर असर पड़ने वाला है। यूनाइटेड फोरम …

The dream home has become a reality Kamlesh meena's family has received a permanent home in bamanwas Vikalp Times

जिस घर का सपना था, वो हुआ पूरा! कमलेश के परिवार को मिला पक्का आशियाना

सवाई माधोपुर: पंचायत समिति (Panchayat Samiti) बामनवास (Bamanwas) की ग्राम पंचायत फुलवाड़ा (Phulwara) निवासी कमलेश …

Gangapur city police sawai madhopur news vikalp times 25 sept 26

‘घर बैठे कमाएं 50 हजार’…ऐसे फंसाते थे लोगों को, 3 साइबर ठ_ग गिरफ्तार

गंगापुर सिटी/सवाई माधोपुर: गंगापुर सिटी सदर थाना पुलिस (Gangapur City) ने वर्क फ्रॉम होम (Work …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !