Thursday , 1 October 2026
Breaking News

मकान की छत पर दौड़ा करंट, एक-दूसरे को बचाने में चली गई दो मासूमों की जान

कोटा: कोटा (Kota) शहर के किशोरपुरा थाना क्षेत्र स्थित साजी देड़ा इलाके में रविवार शाम निर्माणाधीन मकान की छत पर करंट (Electric Current) लगने से दो बच्चों की मौ*त हो गई, जबकि दो अन्य बच्चे घायल हो गए। घटना शाम करीब 5 बजे उस समय हुई, जब चारों बच्चे छत पर पानी की तराई कर रहे थे।

 

Electric current surged through the roof of the house Kota News 29 June 26 Vikalp Times

 

परिजनों के अनुसार, तराई के दौरान अचानक लोहे की रेलिंग में करंट दौड़ गया। सबसे पहले 16 वर्षीय आदिल उसकी चपेट में आया। उसे बचाने के लिए 10 वर्षीय समीर आगे बढ़ा, लेकिन वह भी करंट की चपेट में आ गया। छत गीली होने के कारण दो अन्य बच्चे भी झुलस गए।

हादसे के बाद सभी बच्चों को एमबीएस अस्पताल (MBS Hospital Kota) ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने आदिल और समीर को मृ*त घोषित कर दिया। घायल रिजवान (12) का उपचार रामपुरा सेटेलाइट अस्पताल में जारी है, जबकि एक अन्य घायल बच्चे को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

मृ*तक आदिल के पिता शब्बीर ने आरोप लगाया कि मकान के पास से गुजर रही बिजली लाइन के कारण यह हादसा हुआ। उन्होंने निजी बिजली कंपनी KEDL की लापरवाही बताते हुए जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

किशोरपुरा थाना अधिकारी भूरी सिंह ने बताया कि परिजनों ने किसी प्रकार की पुलिस कार्रवाई और पोस्टमार्टम कराने से इनकार किया। लिखित सहमति मिलने के बाद दोनों श*व बिना पोस्टमार्टम के परिजनों को सौंप दिए गए।

About Vikalp Times Desk

Check Also

UIT Nagar Nigam Plots 500 Crores Udaipur ACB Rajasthan News Vikalp Times

500 करोड़ के प्लॉट घो_टाले में रि_श्वत का खुलासा, 2 करोड़ लेते दलाल गिरफ्तार

उदयपुर: उदयपुर (Udaipur) नगर निगम (Nagar Nigam) के चर्चित 272 प्लॉट घो_टाले से जुड़े मामले …

Bollywood Actor Mushtaq Khan's life story will leave you emotional Mumbai News Vikalp Times

12 घंटे कि_डनैपर्स की कैद से मस्जिद के लिए जमीन तक, मुश्ताक खान की कहानी कर देगी भावुक

मुंबई: अभिनेता मुश्ताक खान (Mushtaq Khan) के निधन की खबर के बाद फिल्म इंडस्ट्री (Film …

Banks to open on Sunday, followed by a three-day strike. find out the reason Vikalp Times

रविवार को खुलेंगे बैंक, फिर लगातार 3 दिन हड़ताल, जानें क्या है वजह

नई दिल्ली: देशभर में बैंकिंग सेवाओं (Baking Services) पर असर पड़ने वाला है। यूनाइटेड फोरम …

Stampede-like situation at Jaipur's NIMS Hospital due to fire, relatives rushed out with patients vikalp times

जयपुर के निम्स हॉस्पिटल में आग से मची भगदड़, मरीजों को लेकर बाहर भागे परिजन

जयपुर: जयपुर-दिल्ली हाईवे (Jaipur-Delhi Highway) स्थित निम्स हॉस्पिटल (NIMS Hospital Jaipur) में शुक्रवार देर रात …

The dream home has become a reality Kamlesh meena's family has received a permanent home in bamanwas Vikalp Times

जिस घर का सपना था, वो हुआ पूरा! कमलेश के परिवार को मिला पक्का आशियाना

सवाई माधोपुर: पंचायत समिति (Panchayat Samiti) बामनवास (Bamanwas) की ग्राम पंचायत फुलवाड़ा (Phulwara) निवासी कमलेश …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !