Thursday , 1 October 2026
Breaking News

टेलीग्राम से चलता था ठ*गी का पूरा खेल, खिलाड़ी कपिल गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की खंडार थाना पुलिस (Khandar Police) ने साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ऑनलाइन निवेश (Investment) के नाम पर लाखों रुपये की ठ*गी करने वाले आरोपी 26 वर्षीय कपिल जाट पुत्र बाबूलाल जाट निवासी सावंलपुर, खंडार को गिरफ्तार किया है। आरोपी विभिन्न राज्यों के लोगों को सोशल मीडिया (Social Media) और मैसेजिंग ऐप (Messaging App) के जरिए निवेश का झां*सा देकर साइबर धो*खाधड़ी करता था।

 

 

Telegram Khandar Police Sawai Madhopur 27 June 26 Vikalp Times

 

सवाई माधोपुर जिला पुलिस अधीक्षक ज्येष्ठा मैत्रयी (Sawai Madhopur SP IPS Jyeshtha Maitrei) के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (Additional Sp Sawai Madhopur) विजय सिंह  और वृत्ताधिकारी (CO Sawai Madhopur) रामधन जाट के सुपरविजन में गठित विशेष टीम ने आरोपी को सावंलपुर, खंडार (Khandar) से गिरफ्तार किया।

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी टेलीग्राम (Telegram) , व्हाट्सएप (Whatsapp) और अन्य ऑनलाइन माध्यमों से लोगों को फ*र्जी इन्वेस्टमेंट ग्रुप से जोड़ता था। इसके बाद अधिक मुनाफे का लालच देकर निवेश करवाता और रकम अपने बैंक खातों (Bank Account) में ट्रांसफर करवा लेता था।

राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल पर आरोपी के खिलाफ अब तक तीन शिकायतें दर्ज मिली हैं। इनमें राजकोट, Rajkot) गुजरात (Gujarat) के एक पीड़ित से 56,568 रुपये, मुंबई (Mumbai), महाराष्ट्र (Maharashtra)  के पीड़ित से 23,991 रुपये और कोटा (Kota) शहर के पीड़ित से 3,000 रुपये की साइबर ठ*गी का मामला सामने आया है।

पूछताछ में आरोपी के लंबे समय से साइबर अपराध में सक्रिय रहने की जानकारी मिली है। वह अलग-अलग राज्यों के लोगों के मोबाइल (Mobile) नंबर जुटाकर उन्हें निवेश के नाम पर फ*र्जी लिंक और मैसेज भेजता था तथा अधिक रिटर्न का झां*सा देकर ठ*गी करता था।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक एंड्रॉयड मोबाइल, दो सिम कार्ड और एक मोटरसाइकिल जब्त की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

UIT Nagar Nigam Plots 500 Crores Udaipur ACB Rajasthan News Vikalp Times

500 करोड़ के प्लॉट घो_टाले में रि_श्वत का खुलासा, 2 करोड़ लेते दलाल गिरफ्तार

उदयपुर: उदयपुर (Udaipur) नगर निगम (Nagar Nigam) के चर्चित 272 प्लॉट घो_टाले से जुड़े मामले …

177 villages in Sawai Madhopur will also be connected to the Isarda project Vikalp Times

सवाई माधोपुर के 177 गांव भी ईसरदा परियोजना से जुड़ेंगे, 35 लाख लोगों को फायदा

सवाई माधोपुर: ईसरदा-दौसा पेयजल परियोजना (Isarda-Dausa Drinking Water Project) अब जलापूर्ति (Water Supply) की दिशा …

Bollywood Actor Mushtaq Khan's life story will leave you emotional Mumbai News Vikalp Times

12 घंटे कि_डनैपर्स की कैद से मस्जिद के लिए जमीन तक, मुश्ताक खान की कहानी कर देगी भावुक

मुंबई: अभिनेता मुश्ताक खान (Mushtaq Khan) के निधन की खबर के बाद फिल्म इंडस्ट्री (Film …

Banks to open on Sunday, followed by a three-day strike. find out the reason Vikalp Times

रविवार को खुलेंगे बैंक, फिर लगातार 3 दिन हड़ताल, जानें क्या है वजह

नई दिल्ली: देशभर में बैंकिंग सेवाओं (Baking Services) पर असर पड़ने वाला है। यूनाइटेड फोरम …

Stampede-like situation at Jaipur's NIMS Hospital due to fire, relatives rushed out with patients vikalp times

जयपुर के निम्स हॉस्पिटल में आग से मची भगदड़, मरीजों को लेकर बाहर भागे परिजन

जयपुर: जयपुर-दिल्ली हाईवे (Jaipur-Delhi Highway) स्थित निम्स हॉस्पिटल (NIMS Hospital Jaipur) में शुक्रवार देर रात …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !