Tuesday , 30 June 2026
Breaking News

राम मंदिर चोरी मामला: 14 दिन जेल, अब बैंक खातों की होगी पड़ताल

अयोध्या: राम मंदिर (Ram Mandir) चढ़ावा चोरी मामले में गिरफ्तार सभी आठ आरोपियों को अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मामले की अगली सुनवाई 13 जुलाई को होगी। पुलिस (UP Police) ने आरोपियों की रिमांड नहीं मांगी और अब उनके बैंक खातों (Bank Accounts) व वित्तीय लेनदेन (Financial Transactions) की जांच तेज कर दी है।

 

Ayodhya Ram Mandir Uttar Pradesh Latest News 29 June 26 Vikalp Times

 

सोमवार को पुलिस ने अयोध्या धाम (Ayodhya Dham) स्थित एसबीआई शाखा (SBI Bank) से सात आरोपियों के बैंक खातों का विवरण जुटाया। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि मंदिर (Ram Mandir Ayodhya) में नियुक्ति के बाद उनके खातों में कितनी राशि जमा हुई। बैंक के दो कर्मचारियों को भी नोटिस जारी किया गया है।

इस मामले में पूर्व पदाधिकारियों चंपत राय (Champat Rai), डॉ. अनिल मिश्रा (Dr. Anil Mishra) और गोपाल राव (Goapl Rao) से भी पूछताछ कर उनके बयान दर्ज किए गए। वहीं, राम मंदिर ट्रस्ट (Ram Mandir Trust Ayodhya) की 11 जुलाई को प्रस्तावित बैठक अब 6 जुलाई को आयोजित की जाएगी।

उधर, अयोध्या (Ram Mandir Ayodhya) के वकीलों की बैठक में फैसला लिया गया कि चढ़ावा चोरी के आरोपियों की पैरवी कोई भी स्थानीय वकील नहीं करेगा। साथ ही कुछ पूर्व पदाधिकारियों से अयोध्या छोड़ने की मांग करते हुए चेतावनी दी गई कि ऐसा नहीं होने पर आंदोलन किया जाएगा।

गौरतलब है कि एसआईटी की रिपोर्ट के आधार पर 25 जून को एफआईआर दर्ज होने के बाद आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। मामले की जांच जारी है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Family Wedding gold silver cash police kota news 27 June 26 Vikalp Times

कोटा में शादी में गया परिवार, चोरों ने घर खंगालकर 12 लाख के गहने उड़ाए

कोटा: शादी (Marriage) समारोह में शामिल होने के लिए परिवार के बाहर जाते ही चोरों …

Siya Goyal Ketan Agarwal Pune Police News 26 June 26 Vikalp Times

सिया का खुलासा : केतन के सिर पर नहीं थे बाल, हकलाता था, इसलिए मा*रा

पुणे: कारोबारी केतन अग्रवाल (Ketan Agarwal) ह*त्याकांड में पुलिस (Pune Police) की जांच आगे बढ़ने …

Passport Fee rise for a news or renewal from 1 july Vikalp Times

नागरिकता का दस्तावजे नहीं होने के बावजूद भी अब पासपोर्ट बनवाना होगा महंगा

नई दिल्ली: अगर आप नया पासपोर्ट (Passport) बनवाने या पुराने पासपोर्ट का रिन्यूअल (Renewal Passport) …

Ranthambore National Park Forest Police Sawai Madhopur 26 June 26 Vikalp Times

रणथंभौर के जंगल में मिला युवक का श*व, आखिर वन क्षेत्र तक पहुंचा कैसे?

सवाई माधोपुर / Sawai Madhopur : रणथंभौर नेशनल पार्क (Ranthmabore National Park) के झूमर बावड़ी …

Mobile Phone Bank Money Police Sawai Madhopur news 25 June 26 Vikalp Times

1 क्लिक ने खाली कर दिया खाता, फिर ऐसे वापस आई पूरी रकम

सवाई माधोपुर: साइबर थाना पुलिस सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur Cyber Thana Police) ने ऑनलाइन ठ*गी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !