नई दिल्ली: वैश्विक आईटी कंपनी (Global IT company) माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) ने अपने कुल कार्यबल का करीब 2.1 प्रतिशत, यानी 4,800 कर्मचारियों की छंटनी करने की घोषणा की है। इस पुनर्गठन का सबसे अधिक असर कंपनी के एक्सबॉक्स डिवीजन पर पड़ेगा।

कंपनी की एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट एमी कोलमैन ने कर्मचारियों को भेजे संदेश में कहा कि तेजी से बदलते आईटी सेक्टर में कंपनी उन क्षेत्रों पर अधिक ध्यान केंद्रित करेगी, जहां ग्राहकों को बेहतर मूल्य मिल सके।
री-स्ट्रक्चरिंग के पहले चरण में एक्सबॉक्स डिवीजन से 1,600 से अधिक नौकरियां समाप्त की जाएंगी। हाल ही में एक्सबॉक्स की सीईओ बनीं आशा शर्मा ने बताया कि अगले एक वर्ष में 1,600 और पद खत्म किए जाएंगे। उन्होंने इसे एक्सबॉक्स के इतिहास का सबसे बड़ा पुनर्गठन बताया।
इस प्रक्रिया के तहत Compulsion Games, Double Fine Productions, Ninja Theory और Undead Labs सहित एक्सबॉक्स के चार गेम डेवलपमेंट स्टूडियो भी पुनर्गठन की प्रक्रिया से गुजरेंगे।
आशा शर्मा ने कहा कि ये बदलाव कंपनी को छोटा करने के लिए नहीं, बल्कि भविष्य में और मजबूत बनाने के उद्देश्य से किए जा रहे हैं।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया