Thursday , 8 October 2026
Breaking News

कोटा में एनर्जी ड्रिंक पर बड़ा एक्शन, लाखों का माल सीज

कोटा: खाद्य सुरक्षा विभाग (Food Safety) ने कोटा (Kota) के चंबल इंडस्ट्रियल एरिया (Chambal Industrial Area) में बड़ी कार्रवाई करते हुए कैफीनेटेड बेवरेज (Caffeinated beverages) के रूप में बेचे जा रहे उत्पादों पर शिकंजा कसा है। टीम ने स्टिंग (Sting) और एड्रीनलीन रश ब्रांड (Adrenaline Rush Brand) के कुल 13,410 बोतलें और कैन जब्त किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 2.70 लाख रुपये बताई गई है।

 

Food safety Major action against energy drinks sting in Kota vikalp times

 

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO Kota) डॉ. नरेन्द्र नागर ने बताया कि FSSAI के नियमों के अनुसार कैफीनेटेड बेवरेज पर “एनर्जी ड्रिंक” (Energy Drink), “स्पोर्ट्स ड्रिंक” (Sports Drink), “स्टिम्युलेट्स माइंड” (Stimulates the mind) या “एनर्जाइज बॉडी” (Energize the body) जैसे दावे करना भ्रामक प्रचार की श्रेणी में आता है। इसी आधार पर विभाग ने कार्रवाई करते हुए संबंधित कंपनियों को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है।

कार्रवाई के दौरान स्टिंग रेड (Red Sting) और स्टिंग येलो (Yellow Sting) की कुल 9,570 बोतलें, जबकि एड्रीनलीन रश की 3,840 बोतलें/कैन जब्त किए गए। साथ ही स्टिंग के दो और एड्रीनलीन रश का एक सैंपल जांच के लिए लिया गया है।

अधिकारियों के अनुसार इन पेयों में कैफीन (Caffeine) की मात्रा अधिक होती है, जो विशेष रूप से गर्भवती महिलाओं (Pregnant Women), स्तनपान कराने वाली माताओं और बच्चों के लिए हानिकारक हो सकती है। सभी नमूनों को जांच के लिए जन स्वास्थ्य प्रयोगशाला, बीकानेर (Bikaner) भेजा जाएगा। रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई को खाद्य सुरक्षा अधिकारी अरुण सक्सेना, चन्द्रवीर सिंह और मोजीलाल कुंभकार की टीम ने अंजाम दिया।

 

About Vikalp Times Desk

Check Also

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

The curious math of Kota Nagar Nigam election expenses, car e-rickshaw rent news vikalp times

कोटा चुनाव खर्च का गजब गणित: कार बोली- मैं 1000 की, ई-रिक्शा बोला- मेरी रेट 1600!

कोटा: Kota नगर निगम चुनाव (Nagar Nikay Election 2026) के बाद नवनिर्वाचित पार्षदों (Ward Parshad) …

Pregnant Women New Medical College and hospital jk loan hospital kota doctor News Vikalp Times

कोटा में 5 मौ_तों से मचा था हड़कंप, 3 डॉक्टर हुए सस्पेंड…अब चार जांच कमेटियों ने कहा- दोषी नहीं!

कोटा: Kota में प्रसूताओं की मौ_त और किडनी फेल्योर (Kidney Failure) के करीब 5 महीने …

Al Bayan Public School Kota's initiative on Mahatma Gandhi Jayanti Raising public awareness about cleanliness through street plays

गांधी जयंती पर अल बयान स्कूल के विद्यार्थियों ने जगाई स्वच्छता की अलख, नुक्कड़ नाटक बना आकर्षण

कोटा: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi Jayanti) एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती …

Kota Nagar Nigam meeting bjp congress anusuiya goswami vikalp times

कोटा निगम की पहली बैठक में बवाल! “मेयर में क्या लक्खण’… फ_र्जी ड्यूटी पर सवाल

कोटा: नगर निगम के (Nagar Nigam Kota) नए बोर्ड की पहली बैठक गुरुवार को सुबह …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !