Monday , 24 August 2026
Breaking News

सवाई माधोपुर में दर्दनाक हादसा: ट्रक ने दंपती को रौं*दा, पत्नी की मौ*त

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के कुस्तला तिराहे पर रविवार शाम नाकाबंदी के दौरान एक दर्दनाक सड़क हादसे (Road Accident) में बाइक सवार महिला की मौ*त हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस (Sawai Madhopur Police) पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए लालसोट-कोटा मेगा हाईवे (Lalsot – Kota Mega Highway) जाम कर दिया और मृ*तका के परिजनों को 50 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की।

 

Tragic Road Accident in Kushtala Sawai Madhopur Kota Lalsot Mega Highway 6 July 26 Vikalp Times

 

जानकारी के अनुसार, चेनपुरा निवासी राजूलाल अपनी पत्नी बरफा देवी के साथ सवाई माधोपुर से मजदूरी कर बाइक से गांव लौट रहे थे। शाम करीब 6:30 बजे कुस्तला तिराहे पर पुलिस नाकाबंदी के चलते वे रुके और आगे बढ़े ही थे कि पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मा*र दी। हादसे में बरफा देवी ट्रक के नीचे आ गईं और उनकी मौके पर ही मौ*त हो गई, जबकि राजूलाल गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, घटना के बाद काफी देर तक 108 एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंची। ऐसे में पुलिस ने घायल राजूलाल को अपनी सरकारी गाड़ी से अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है।

हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने श*व उठाने से इनकार कर दिया और लालसोट-कोटा (Lalsot-Kota) मेगा हाईवे पर जाम लगा दिया। ग्रामीणों का आरोप था कि पुलिस द्वारा तिराहे पर वाहनों को गलत तरीके से रोके जाने के कारण यह हादसा हुआ। उन्होंने मृ*तका के परिजनों को 50 लाख रुपये मुआवजा देने और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (Additional SP Sawai Madhopur) विजय सिंह मीणा ने बताया कि ट्रक चालक को हिरासत में लेकर वाहन जब्त कर लिया गया है। रात करीब 10 बजे प्रशासन और ग्रामीणों के बीच कई दौर की वार्ता के बाद निष्पक्ष जांच और सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के आश्वासन पर जाम समाप्त कराया गया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

Major reshuffle in Rajasthan ahead of civic body elections; 41 municipal officials transferred Vikalp Times

राजस्थान में निकाय चुनाव से पहले बड़ा फेरबदल, 41 अफसरों के तबादले

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में निकाय चुनाव (Local Body Elections) से पहले स्वायत्त शासन विभाग (Local …

Wazirpur Education School Khedla gangapur city sawai madhopur 16 aug 26 vikalp times

चोरों के हौसले बुलंद! शिक्षा के मंदिर में ताले तोड़े, और सामान ले उड़े

सवाई माधोपुर/गंगापुर सिटी: Gangapur City के वजीरपुर उपखंड क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खेड़ला …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !