जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले पुलिस (Rajasthan Police) महकमे में बड़ा फेरबदल किया गया है। राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने 14 IPS अधिकारियों के तबादले किए हैं। इनमें दौसा (Dausa), फलौदी (Phalodi), सिरोही (Sirohi) और सीकर (Sikar) जिलों के SP भी बदले गए हैं।

तबादला सूची (IPS Transfer List) के अनुसार योगेश गोयल (IPS Yogesh Goyal) को पुलिस उपायुक्त क्रा_इम जयपुर (Jaipur), सतनाम सिंह (IPS Satnam Singh) को SP SOG जयपुर (Jaipur), पीयूष दीक्षित (IPS Piyush Dixit) को SP ACB जयपुर, पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ (Pushpendra Singh Rathore) को कमांडेंट 7वीं बटालियन RAC भरतपुर (Bharatpur), कुंदन कंवरिया (IPS Kundan Kanwariya) को SP दौसा (Dausa), प्रवीण नायक नूनावत (SP Praveen Nayak Nunavat) को DCP ट्रैफिक जयपुर, अजेय सिंह राठौड़ (IPS Ajay Singh Rathore) को SP सिरोही (Sirohi) और आदित्य काकड़े (IPS Aditya kakade) को SP फलौदी (Phalodi) लगाया गया है।
इससे पहले सरकार ने 25 RAS अधिकारियों के तबादले किए थे। इनमें 10 अधिकारियों को APO किया गया, जबकि 15 का ट्रांसफर (RPS Transfer) किया गया। इसके कुछ देर बाद 14 IPS अधिकारियों की तबादला (IPS Transfer) सूची भी जारी कर दी गई।
पंचायतीराज चुनाव की आचार संहिता लागू होने के बाद कलेक्टर, SDO, तहसीलदार समेत चुनाव से जुड़े अधिकारियों-कर्मचारियों के तबादले सामान्य तौर पर नहीं किए जा सकेंगे। विशेष परिस्थितियों में राज्य निर्वाचन आयोग की मंजूरी के बाद ही तबादला संभव होगा।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया