Saturday , 3 October 2026
Breaking News

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी: आज से पेट्रोल 5 रुपए तो डीजल 3 रुपए हुआ महंगा

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। जयपुर (Jaipur) में निजी तेल कंपनी नायरा एनर्जी (Nayara Energy) ने पेट्रोल (Petrol) के दाम में 5 रुपए और डीजल (Diesel) में 3 रुपए प्रति लीटर की वृद्धि की है। नई दरें आज यानि 3 अक्टूबर से लागू हो गई हैं।

Petrol and diesel prices hiked in Jaipur Petrol up by 5 and diesel by 3 in nayara petrol pump Vikalp Times

कीमतों में बढ़ोतरी के बाद नायरा के पेट्रोल पंपों (Nayara Petrol Pump) पर पेट्रोल (Petrol Price) 112.97 रुपए से बढ़कर 117.97 रुपए प्रति लीटर हो गया है। वहीं, डीजल की कीमत (Diesel Price) 97.78 रुपए से बढ़कर 100.78 रुपए प्रति लीटर पहुंच गई है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ी कच्चे तेल की कीमतें:

कंपनी के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय बाजार (International Market) में कच्चे तेल (Crude Oil) और रिफाइंड पेट्रोलियम उत्पादों (Refined petroleum products) की कीमतों में इजाफा होने के कारण यह फैसला लिया गया है। वैश्विक बाजार (Global Market) में लागत बढ़ने से निजी तेल कंपनियों के मुनाफे पर दबाव पड़ रहा है। इसी के चलते नायरा एनर्जी (Nayara Energy) ने ईंधन (Fuel Price) की कीमतों में संशोधन किया है।

देशभर में नायरा एनर्जी के 7,100 से अधिक पेट्रोल पंप (Petrom Pump) संचालित हैं। इन सभी पंपों पर नई कीमतें लागू की गई हैं।

सरकारी तेल कंपनियों के फैसले पर नजर:

नायरा एनर्जी की ओर से कीमतें बढ़ाए जाने के बाद अब सरकारी तेल कंपनियों के रुख पर भी नजर बनी हुई है। फिलहाल सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाने (Petrol-Diesel Price Hike) को लेकर कोई घोषणा नहीं की है।

नायरा के पेट्रोल पंपों पर कीमतें बढ़ने से वाहन चालकों को अब ईंधन भरवाने के लिए अधिक खर्च करना होगा। इसका असर खासतौर पर रोजाना लंबी दूरी तय करने वाले लोगों, दोपहिया वाहन चालकों और डीजल से चलने वाले व्यावसायिक वाहनों के परिचालन खर्च पर पड़ सकता है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

New rule for petrol and CNG buyers starts today, fuel won't be available without it in Delhi NCR Vikalp Times

आज से पेट्रोल-CNG लेने वालों के लिए नया नियम, बिना इसके नहीं मिलेगा फ्यूल

नई दिल्ली: 1 अक्टूबर यानी आज (गुरुवार) से दिल्ली-NCR (Delhi-NCR) में पेट्रोल (Petrol) और CNG …

Major news regarding petrol and diesel New export duty rates come into effect today 1 oct 26 Vikalp Times

पेट्रोल-डीजल से जुड़ी बड़ी खबर: आज से लागू हुई एक्सपोर्ट ड्यूटी की नई दरें

नई दिल्ली: केंद्र सरकार (Government of India) ने पेट्रोलियम उत्पादों (Petroleum Products) के निर्यात पर …

ACB Kota ASI Ravindra Singh Yadav Bhimganj Mandi Police Station Vikalp Times

15 हजार की रि_श्वत लेते ASI गिरफ्तार, नाम हटाने के लिए मांगे थे 50 हजार

कोटा: एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की इंटेलिजेंस टीम ने रि_श्वत मांगने के आरोप में भीमगंजमंडी …

Major Action by Rajasthan Police, thousands of numbers and profiles blocked, 100 devices under investigation Vikalp Times

राजस्थान पुलिस का बड़ा साइबर एक्शन, हजारों नंबर-प्रोफाइल ब्लॉक, 100 डिवाइस जांच में

जयपुर: राजस्थान पुलिस (Rajasthan Police) की साइबर क्रा_इम शाखा (R4C) ने बाल यौ_न शोषण सामग्री …

Sending a WhatsApp message will now cost 14 paise Vikalp Times

WhatsApp मैसेज भेजने पर अब लगेंगे 14 पैसे, जानें किस पर होगा असर

Tech News: सोशल मीडिया (Social Media) और इंटरनेट (Internet) पर इन दिनों दावा किया जा …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !