Saturday , 3 October 2026
Breaking News

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले राजस्थान सरकार (Government of Rajasthan) ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया है। सरकार ने 25 RAS अधिकारियों को इधर-उधर किया है। इनमें 10 अधिकारियों को APO (Awaiting Posting Order) किया गया है, जबकि 15 अधिकारियों का तबादला (RAS Transfer) किया गया है। आदेश के तहत संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से रिलीव होकर नई जिम्मेदारी पर जॉइन करने के निर्देश दिए गए हैं।

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

 

इस प्रशासनिक फेरबदल में अधिकांश अधिकारी SDO स्तर के हैं। वहीं, अलवर नगर निगम आयुक्त लक्ष्मीकांत कटारा (Alwar Municipal Corporation Commissioner Laxmikant Katara) को भी APO किया गया है। यह कार्रवाई गांधी जयंती (Gandhi Jayanti) के कार्यक्रम के दौरान वन राज्यमंत्री संजय शर्मा (Forest Minister Sanjay Sharma) के प्रोटोकॉल से जुड़े विवाद के बाद हुई है।

आचार संहिता से पहले क्यों हुआ फेरबदल?:

पंचायतीराज चुनावों (Panchayat Elections 2026) की आचार संहिता (Model Code of Conduct) लागू होने के बाद चुनाव से जुड़े अधिकारियों के तबादलों पर प्रतिबंध रहता है। कलेक्टर (Collector), SDO, तहसीलदार (Tehsildar) सहित चुनावी प्रक्रिया से जुड़े अधिकारियों-कर्मचारियों के तबादले सामान्य परिस्थितियों में नहीं किए जा सकते। विशेष परिस्थितियों में राज्य निर्वाचन आयोग की अनुमति के बाद ही तबादला संभव होता है।

इसी वजह से आचार संहिता लागू होने से पहले सरकार ने यह प्रशासनिक फेरबदल किया है।

अलवर नगर निगम आयुक्त को भी किया APO

अलवर नगर निगम (Alwar Nagar Nigam) आयुक्त लक्ष्मीकांत कटारा (Laxmikant Katara) को APO किए जाने की कार्रवाई गांधी जयंती के कार्यक्रम से जोड़कर देखी जा रही है।

2 अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर वन राज्यमंत्री संजय शर्मा अलवर नगर निगम पहुंचे थे। कार्यक्रम के दौरान मेयर सुमनलता और नगर निगम आयुक्त लक्ष्मीकांत कटारा के प्रोटोकॉल में मौजूद नहीं होने की बात सामने आई थी। इसके बाद कार्यक्रम को लेकर विवाद की स्थिति बनी थी।

बताया गया कि संजय शर्मा ने नगर निगम (Nagar Nigam) परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर अकेले माल्यार्पण किया था। इसके अगले दिन नगर निगम आयुक्त (Municipal Corporation Commissioner Alwar) को APO करने का आदेश जारी किया गया।

इन RAS अधिकारियों को भी किया APO:

सरकार की ओर से जारी आदेश में कई अन्य RAS अधिकारियों को भी APO किया गया है। इनमें:

  • ADM झुंझुनूं अजय कुमार आर्य (Ajay Kumar Arya)
  • ADM जैसलमेर परसाराम (Parasaram)
  • डूंगरपुर जिला परिषद CEO हनुमान सिंह राठौड़ (Hanuman Singh Rathore)
  • ADM बारां भंवर लाल जनागल (Bhanwar Lal Janagal)
  • SDO सवाई माधोपुर मांगी लाल (Mangi Lal)
  • SDO बारां सुनील कुमार झिंगोनिया (Sunil Kumar Jhingonia)
  • SDO मंडावर प्रियंका बड़गूजर (Priyanka Badgurjar)
  • SDO फूलियाकलां, भीलवाड़ा अरुण कुमार जैन (Arun Kumar Jain)
  • SDO किशनगंज हेमंत कुमार घनघोर (Hemant Kumar Ghanghor)

शामिल हैं।

आचार संहिता से पहले प्रशासनिक बदलाव पर नजर:

पंचायतीराज चुनावों को लेकर जल्द ही आचार संहिता लागू होने की संभावना के बीच हुए इस फेरबदल को प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सरकार के आदेश के अनुसार संबंधित अधिकारियों को तत्काल रिलीव होकर निर्धारित स्थान पर जॉइनिंग देने के निर्देश दिए गए हैं।

 

पूरी सूची यहाँ देखें:

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

 

About Vikalp Times Desk

Check Also

Major Action by Rajasthan Police, thousands of numbers and profiles blocked, 100 devices under investigation Vikalp Times

राजस्थान पुलिस का बड़ा साइबर एक्शन, हजारों नंबर-प्रोफाइल ब्लॉक, 100 डिवाइस जांच में

जयपुर: राजस्थान पुलिस (Rajasthan Police) की साइबर क्रा_इम शाखा (R4C) ने बाल यौ_न शोषण सामग्री …

Deficiencies found in the new building of Sawai Madhopur Medical College Hospital Vikalp Times

सवाई माधोपुर मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल की नई बिल्डिंग में मिली खामियां, प्रोजेक्ट मैनेजर को सुधार के निर्देश

सवाई माधोपुर: मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल (Medical College and Hospital, Sawai Madhopur) की नई बिल्डिंग में …

Sending a WhatsApp message will now cost 14 paise Vikalp Times

WhatsApp मैसेज भेजने पर अब लगेंगे 14 पैसे, जानें किस पर होगा असर

Tech News: सोशल मीडिया (Social Media) और इंटरनेट (Internet) पर इन दिनों दावा किया जा …

CEO Sawai Madhopur IAS Mohit Kasnia interacts with the youth and explains EVMs and the power of the vote Vikalp Times

CEO मोहित कासनिया का युवाओं से संवाद, समझाई EVM और वोट की ताकत

सवाई माधोपुर: शहीद कैप्टन रिपुदमन सिंह राजकीय महाविद्यालय, सवाई माधोपुर (Shahid Captain Ripudaman Singh Government …

ACB Inspector Mohit Sharma Factory and Boilers Department Sikar Rajasthan News Vikalp Times

रि_श्वत लेते इंस्पेक्टर गिरफ्तार, ’20-30 हॉर्सपावर’ के कोडवर्ड में मांगे 25 हजार

सीकर: Sikar जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने कारखाना एवं बॉयलर्स विभाग (Factory and …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !