Saturday , 3 October 2026
Breaking News

कोटा चुनाव खर्च का गजब गणित: कार बोली- मैं 1000 की, ई-रिक्शा बोला- मेरी रेट 1600!

कोटा: Kota नगर निगम चुनाव (Nagar Nikay Election 2026) के बाद नवनिर्वाचित पार्षदों (Ward Parshad) की ओर से निर्वाचन आयोग (Election Commission) को दिए गए चुनाव खर्च (Election Expenditure) के ब्यौरे में कई रोचक आंकड़े सामने आए हैं। सबसे ज्यादा अंतर प्रचार में इस्तेमाल वाहनों के किराए में नजर आया। कुछ प्रत्याशियों ने लग्जरी कारों (Luxury Cars) का दैनिक किराया 1000 रुपए बताया, जबकि एक प्रत्याशी ने ई-रिक्शा (E-Rickshaw) का किराया इससे ज्यादा 1600 रुपए प्रतिदिन दर्शाया।

 

The curious math of Kota Nagar Nigam election expenses, car e-rickshaw rent news vikalp times

 

वार्ड 70 से कांग्रेस (Congress) पार्षद यूनुस मोहम्मद ने मारुति ब्रेजा (Maturi Brezza), किआ सेल्टोस (Kia Seltos) और किआ सोनेट (Kia Sonet) जैसी गाड़ियों का किराया 1000 रुपए प्रतिदिन बताया। उन्होंने प्रत्येक वाहन के 6 दिन का खर्च 6000 रुपए दर्शाया। वहीं वार्ड 75 से भाजपा (BJP) पार्षद क्रांति जैन ने ई-रिक्शा का किराया 1600 रुपए प्रतिदिन बताया। इससे चुनाव खर्च के ब्यौरे में वाहनों के किराए को लेकर अंतर चर्चा में है।

रामदेव वर्मा का सबसे ज्यादा, नीतू कंवर का सबसे कम खर्च:

निर्वाचन आयोग को दिए गए ब्यौरे के अनुसार वार्ड 23 से भाजपा पार्षद रामदेव वर्मा ने सबसे ज्यादा 3 लाख 16 हजार 950 रुपए चुनाव खर्च बताया। वहीं वार्ड 47 से भाजपा पार्षद नीतू कंवर ने सबसे कम 26 हजार 471 रुपए खर्च दर्शाया। पार्षद चुनाव में निर्वाचन आयोग ने अधिकतम खर्च की सीमा 3.50 लाख रुपए निर्धारित की थी।

अधिकांश प्रत्याशियों ने चुनाव खर्च में माइक, टेंट, वाहन, पोस्टर-बैनर आदि को शामिल किया है। कुछ प्रत्याशियों ने चाय-नाश्ता और अल्पाहार का खर्च भी दर्ज किया है। आंकड़ों के मुताबिक ज्यादा चुनाव खर्च करने से हर वार्ड में जीत सुनिश्चित नहीं हुई। कई जगह कम खर्च बताने वाले प्रत्याशियों ने भी चुनाव जीता।

मेयर ने 53 हजार 933, डिप्टी मेयर ने 1.07 लाख खर्च का दिया ब्योरा:

वार्ड 98 से निर्वाचित मेयर अनुसूईया गोस्वामी (Kota Mayor Anusuiya Goswami) ने चुनाव में कुल 53 हजार 933 रुपए खर्च बताया। उनके ब्यौरे में वाहन पर कोई खर्च नहीं दर्शाया गया है। प्रचार सामग्री पर 24 हजार 287 रुपए, टेंट पर 19 हजार 400 रुपए, भोजन व चाय-नाश्ते पर 9 हजार 000 रुपए और बूथ शुल्क के रूप में 1,246 रुपए खर्च बताए गए हैं।

वहीं वार्ड 54 से डिप्टी मेयर विवेक राजवंशी (Deputy Mayor Kota Vivek Rajwanshi) ने कुल 1 लाख 7 हजार 300 रुपए खर्च दर्शाया। इसमें पोस्टर-बैनर समेत प्रचार सामग्री पर 16 हजार 400 रुपए, कार्यकर्ताओं के भोजन पर 78 हजार 000 रुपए और टेंट, टेबल-कुर्सी, नाश्ता व पानी पर 12 हजार 800 रुपए खर्च बताए गए हैं।

निर्दलीयों में कौशल किशोर शर्मा का खर्च सबसे ज्यादा:

निर्दलीय पार्षदों में वार्ड 49 के कौशल किशोर शर्मा ने सबसे ज्यादा 1.56 लाख रुपए चुनाव खर्च बताया। वार्ड 72 के राहुल माथुर ने 78 हजार 500 रुपए, वार्ड 77 की रानी ने 48 हजार 349 रुपए और वार्ड 71 की वंदना फौजदार ने 44 हजार 656 रुपए खर्च दर्शाए।

इन आंकड़ों में खास बात यह सामने आई कि चुनाव प्रचार पर ज्यादा खर्च करना जीत की गारंटी नहीं रहा। कई वार्ड में कम खर्च बताने वाले प्रत्याशियों ने अधिक खर्च करने वाले उम्मीदवारों को पीछे छोड़कर जीत दर्ज की।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Sending a WhatsApp message will now cost 14 paise Vikalp Times

WhatsApp मैसेज भेजने पर अब लगेंगे 14 पैसे, जानें किस पर होगा असर

Tech News: सोशल मीडिया (Social Media) और इंटरनेट (Internet) पर इन दिनों दावा किया जा …

CEO Sawai Madhopur IAS Mohit Kasnia interacts with the youth and explains EVMs and the power of the vote Vikalp Times

CEO मोहित कासनिया का युवाओं से संवाद, समझाई EVM और वोट की ताकत

सवाई माधोपुर: शहीद कैप्टन रिपुदमन सिंह राजकीय महाविद्यालय, सवाई माधोपुर (Shahid Captain Ripudaman Singh Government …

ACB Inspector Mohit Sharma Factory and Boilers Department Sikar Rajasthan News Vikalp Times

रि_श्वत लेते इंस्पेक्टर गिरफ्तार, ’20-30 हॉर्सपावर’ के कोडवर्ड में मांगे 25 हजार

सीकर: Sikar जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने कारखाना एवं बॉयलर्स विभाग (Factory and …

Major update on Panchayat election dates Preparations underway for voting in 4 phases in Rajasthan Vikalp Times

पंचायत चुनाव की तारीखों पर बड़ा अपडेट! 4 चरणों में मतदान की तैयारी

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायत राज संस्थाओं (Panchayati Raj Election) के चुनाव को लेकर तैयारियां …

रेबीज के खिलाफ रणथंभौर टाइगर रिजर्व की पहल, आवारा कुत्तों का हुआ टीकाकरण

सवाई माधोपुर: विश्व रेबीज दिवस (World Rabies Day) के अवसर पर रणथंभौर टाइगर रिजर्व (Ranthambore …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !