Monday , 24 August 2026
Breaking News

मुंबई में मूसलाधार बारिश से हालात बिगड़े, कई जिलों के लिए रेड अलर्ट

मुंबई: महाराष्ट्र (Maharashtra) में लगातार पांचवें दिन भी मूसलाधार बारिश (Heavy Rain) का दौर जारी है। भारी बारिश (Rain) के चलते मुंबई (Mumbai) और आसपास के इलाकों में जनजीवन प्रभावित हुआ है। भारत मौसम विभाग (IMD) ने मुंबई (Mumbai Rains) समेत कई जिलों के लिए 6 जुलाई तक रेड अलर्ट जारी किया है।

 

Situation worsens in Mumbai due to heavy rain red alert issued for several districts.

 

मौसम विभाग के अनुसार मुंबई, रायगढ़ (Raigarh), पालघर (Palghar), ठाणे (Thane), नासिक (Nashik), पुणे (Pune), सतारा (Satara) और रत्नागिरी (Ratnagiri) में अत्यधिक बारिश की संभावना है। इसके मद्देनजर प्रशासन को सतर्क रहने और लोगों से आवश्यक सावधानी बरतने की अपील की गई है।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Maharashtra CM Devendra Fadnavis) ने भी सोशल मीडिया के जरिए रेड अलर्ट वाले क्षेत्रों की जानकारी साझा करते हुए संबंधित नगर निकायों और आपदा प्रबंधन की हेल्पलाइन जारी किया है।

इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर:

बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी): 1916

पालघर: 02525-297474 / +91 82379 78873

ठाणे नगर निगम: 022-25364779 / 022-25301740 / +91 93723 38827

ठाणे आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ: 1800-222-108 / 8657887101

पनवेल नगर निगम: 022-27458040 / 41 / 42

पिछले 24 घंटे में कहां हुई सबसे ज्यादा बारिश:

बारिश के आंकड़ों पर नजर डालें तो पिछले 24 घंटों में मुंबई के कोलाबा (Colaba) में 265.6 मिमी और सांताक्रूज (Santacruz) में 227.7 मिमी वर्षा दर्ज की गई। वहीं रायगढ़ के माथेरान में 408 मिमी, भीरा में 386 मिमी और सांगली के डोंगरवाड़ी में 398 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई, जिससे कई इलाकों में जलभराव और आवागमन प्रभावित हुआ है।

प्रशासन ने लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने और मौसम विभाग की एडवाइजरी का पालन करने की अपील की है।

ये आंकड़े चार जुलाई सुबह आठ बजे से पांच जुलाई सुबह 8:30 तक के हैं।

Mumbai Rains l Heavy Rain l Heavy Rainfall l Mumbai l Maharashtra l Monsoon l Monsoon 2026 l Weather l Mumbai News l Vikalp Times

About Vikalp Times Desk

Check Also

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

Major reshuffle in Rajasthan ahead of civic body elections; 41 municipal officials transferred Vikalp Times

राजस्थान में निकाय चुनाव से पहले बड़ा फेरबदल, 41 अफसरों के तबादले

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में निकाय चुनाव (Local Body Elections) से पहले स्वायत्त शासन विभाग (Local …

Wazirpur police loan money sawai madhopur news 16 aug 26 vikalp times

ज्यादा लोन के लालच में फंसा युवक, QR कोड से 30 हजार 975 रुपए की ठ_गी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की वजीरपुर थाना पुलिस की साइबर टीम ने ऑनलाइन ठ_गी …

Tragic road accident in Jhalawar Private bus devotees, 4 dead bhimsagar patlapir Vikalp Times

झालावाड़ में दर्दनाक हादसा: श्रद्धालुओं को रौं_दती निकली प्राइवेट बस, 4 की मौ_त

झालावाड़: Jhalawar जिले में शनिवार (15 अगस्त) रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पातला …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !