Sunday , 7 June 2026
Breaking News

अब तक एक डेढ़ वर्षिय बालक सहित 8 कोरोना पाॅजिटिव

जिला कलेक्टर नन्नमूल पहाड़िया ने आज प्रेस ब्रीफिंग में बताया कि जिले में कोरोना संक्रमितों के मिलने के बाद से प्रशासन पूरी मुस्तैदी से इसके प्रसार को रोकने में जुटा हुआ है। पाॅजिटिव मिले गंगापुर, बामनवास उपखंड क्षेत्र में जयपुर की विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम के साथ आरआरटी एवं चिकित्सा विभाग की टीमें मुस्तैदी के साथ स्क्रीनिंग एवं सैंपल लेने के कार्य में जुटी हुई है। प्रशासन द्वारा कोरोना के प्रसार को रोकने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे है। कोरोना पॉजिटिव मिले लोगों की कांटेक्ट हिस्ट्री को ट्रेस कर उनके संपर्क में आए लोगों के सैंपल लेने तथा क्वारंटाइन करने की कार्रवाई युद्ध स्तर पर की जा रही है। इसके साथ ही उन क्षेत्रों को सील कर जीरो मोबिलिटी (कफ्र्यू) निषेधाज्ञा लागू की है।
कलेक्टर पहाडिया ने बताया कि जिले में अब तक 1081 सैंपल लिए जा चुके है। जिनमें से 846 की रिपोर्ट आ चुकी है। अभी 235 की रिपोर्ट आना शेष है। सैंपल लेने का कार्य लगातार किया जा रहा है।

8 corona positive so far one half year old boy Sawai Madhopur
कलेक्टर ने बताया कि जिले में गत दिवस पांच कोरोना पाॅजिटिव मिले थे। मंगलवार को दो जने कोरोना पाॅजिटिव मिले। वहीं आज गंगापुर में एक डेढ़ वर्षीय बालक कोरोना पाॅजिटिव मिला है। इस प्रकार जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 8 हो गई है। जिनमें से सात जिले के तथा एक उत्तरप्रदेश का है। डेढ वर्षीय बालक जो कोरोना पाॅजिटिव मिला है, उसका एक परिजन पहले से कोरोना संक्रमित है।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि माइक्रो प्लान तैयार कर इसके अनुसार कार्य किया जा रहा है। अब तक मिले पाॅजिटिव केसों को उपचार के लिए जयपुर भिजवाया गया है। जिले में भी आवश्यक सभी संसाधन उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि सभी मिलकर आमजन को अवेयर करें, जिससे लोग घरों में ही रहे। उन्होंने बताया कि डाक्टरों की मोबाइल टीमें भी विभिन्न एरियों में है जो घर घर जाकर इलाज में जुटी है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

Mansi Sharma shines at the national level, now a college topper and architect Jaipur Vikalp Times

राष्ट्रीय स्तर पर चमकी मानसी शर्मा, अब बनीं कॉलेज टॉपर और आर्किटेक्ट

सवाई माधोपुर/जयपुर: जयपुर (Jaipur) की होनहार छात्रा मानसी शर्मा ने आयोजन स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर (Aayojan …

ACB action on traffic officer in baran 31 May 26 Vikalp Times

ट्रैफिक इंचार्ज की खुली पोल! 7 हजार लेते ही पहुंच गई ACB

बारां: (Baran) में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए यातायात …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !