Wednesday , 11 March 2026
Breaking News

दिन में बिजली की सप्लाई को लेकर किसानों ने लगाया जाम

कामां क्षेत्र के किसान बिजली समस्या से जूझ रहे हैं और लगातार दिन में बिजली सिंचाई के लिए देने की मांग कर रहे हैं रविवार को बौलखेड़ा गांव सहित आसपास के किसानों ने बिजली समस्या को लेकर बौलखेड़ा जीएसएस पर प्रदर्शन किया जिसके बाद ग्रामीणों ने कामां पहाड़ी मार्ग पर जाम लगाकर अवरुद्ध कर दिया। किसानों का कहना है कि सर्दी के मौसम में किसानों को मिलने वाली बिजली दिन की बजाय रात्रि में दी जा रही है जहां सिंचाई करने में किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है किसानों को बिजली दिन में दी जाए।

 

 

जिससे वह अपनी फसल की अच्छे से सिंचाई कर सकें। किसानों की दिन में बिजली की मांग का समाधान ना होने पर रविवार को बौलखेड़ा के जीएसएस पर पहुंच गए जहां किसानों ने जमकर जीएसएस पर प्रदर्शन किया जिसके बाद कुछ ग्रामीणों ने कामां पहाड़ी मार्ग को भी अवरुद्ध कर दिया और मार्ग के दोनों साइड वाहनों की लंबी कतार लग गई।

 

 

Farmers blocked the supply of electricity during the day in bharatpur

 

सूचना मिलते ही कामां थानाधिकारी रामकिशन यादव पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंच गए और किसानों की समस्या को सुनने के बाद विद्युत विभाग के सहायक अभियंता अनुराग शर्मा एवं कनिष्ठ अभियंता आफताब अंसारी को मौके पर बुलाया गया। पुलिस और बिजली विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों से समझाइश की गई वही विद्युत विभाग के सहायक अभियंता अनुराग शर्मा ने निगम के नियमों का हवाला देते हुए अवगत कराया कि किसानों को दी जाने वाली बिजली नियम के तहत दिन और रात में अलग अलग फीडर में दी जा रही है दिन में बिजली दिया जाना एक साथ संभव नहीं हो सकता विद्युत लोड़ बढ़ने के साथ-साथ विद्युत तंत्र फेल हो जाएगा। जिसके बाद थानाधिकारी रामकिशन यादव ने किसानों को आश्वासन देकर जाम को खुलवाया जिसके बाद यातायात सुचारू हुआ।

About Vikalp Times Desk

Check Also

SP Anshika Verma will become the bride of SP Krishna Kumar Bishnoi.

दो IPS बंधेंगे विवाह के बंधन में, गोरखपुर से शुरू हुई प्रेम कहानी, एसपी अंशिका वर्मा बनेंगी एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई की दुल्हन

उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश पुलिस महकमे से एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। बरेली की …

CM Bhajanlal Sharma laid the foundation stone of Kota Greenfield Airport

सीएम भजनलाल शर्मा ने कोटा ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट का किया शिलान्यास 

कोटा: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज शनिवार को शंभूपुरा में आयोजित कार्यक्रम में …

International Women's Day celebrated at gramin mahila vidyapeeth mainpura sawai madhopur

ग्रामीण महिला विद्यापीठ में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर के मैनपुरा स्थित महिला शिक्षा ग्रामीण महिला विद्यापीठ में शनिवार को …

Gas cylinders become more expensive in india

गैस सिलेंडर हुआ महंगा! नए दाम सुनकर चौंक जाएंगे

नई दिल्ली: ईरान और इजरायल के बीच जारी यु*द्ध (Iran Israel Conflict) का असर अब …

A newborn baby was found alive near a farm in Doravali village of Karauli.

खेत के पास मिला नवजात शिशु, फेसबुक लाइव के बाद क्षेत्र में सनसनी

करौली: राजस्थान के करौली जिले में टोडाभीम थाना क्षेत्र के डोरावली गांव के खेतों में …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !