Monday , 9 March 2026
Breaking News

कांग्रेस को बड़ा झटका, टिकट कटने के बाद खिलाड़ीलाल बैरवा ने एससी आयोग के अध्‍यक्ष पद से दिया इस्‍तीफा

राजस्‍थान विधान सभा चुनाव 2023 में सचिन पायलट खेमे के कांग्रेस नेता व धौलपुर जिले के बसेड़ी से विधायक खिलाड़ी लाल बैरवा ने टिकट कटने के बाद आज बुधवार को अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। बैरवा ने अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष पद से इस्तीफ़े का ऐलान करते हुए कहा​ कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को इस्तीफा भेजा है। बसेड़ी से टिकट कटने पर मैंने अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया है। इस्तीफे को लेकर मीडिया को संबोधित करके खिलाड़ी लाल बैरवा ने अपनी बात भी रखी। बैरवा ने कहा कि हाईकमान को पता चलना चाहिए की मेरा टिकट क्यों काटा गया है।

 

Khiladi Lal Bairwa resigns from the post of Chairman of SC Commission Rajasthan

 

उन्होंने ने कहा कि कुर्सी किसी की परमानेंट नहीं होती। ऐसे में बैरवा के रूप में कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है। जानकारों कि मानें तो कल कांग्रेस ने अपनी चौथी और पांचवी सूची जारी की थी। लेकिन उस सूची में खिलाड़ी लाल बैरवा का नाम नहीं था। जिसके बाद बुधवार को बैरवा ने बड़ा कदम उठाया है। राजस्थान एससी/एसटी आयोग के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। उल्‍लेखनीय है कि राजस्‍थान में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं। 25 नवंबर को मतदान व 3 दिसंबर को मतगणना है। कांग्रेस ने 200 सीट पर पांच सूचियां जारी करके अब तक 157 उम्‍मीदवार घोषित कर दिए हैं। खिलाड़ी लाल बैरवा का बसेड़ी से टिकट काटा गया है। इनकी जगह संजय कुमार जाटव को प्रत्‍याशी घोषित किया गया है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

ACB Action on Anadara Gram Panchayat VDO Sirohi News 05 March 26

सिरोही में एसीबी का बड़ा ध*माका, वीडीओ को एक लाख की रि*श्वत लेते दबोचा

सिरोही:  एसीबी (Anti Corruption Bureau) की टीम ने बुधवार को रेवदर क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई …

Adulteration in the festive season, so many kilos of cheese recovered in Jaipur

त्योहारी सीजन में मिलावट का खेल, जयपुर में इतने किलो पनीर पकड़ा

जयपुर: जयपुर के जवाहर नगर इलाके में टीला नंबर-1 के पास एक डेयरी पर मिलावटी …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Jaipur acb big action in sikar head constable 28 Feb 26

घू*स लेते पकड़ा गया वर्दीधारी, 13 लाख रुपए की रि*श्वत लेते दबोचा 

जयपुर: एसीबी जयपुर की टीम ने आज शनिवार को सीकर में बड़ी कार्रवाई की है। …

ACb Jaipur action on Land records inspector Jaipur News 27 Feb 26

5 लाख की डील, 3 लाख 80 हजार की रि*श्वत लेते अफसर को दबोचा

जयपुर: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने जयपुर पश्चिम वृत्त के भू-अभिलेख निरीक्षक (लैंड रिकॉर्ड इंस्पेक्टर) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !